सरकार नहीं मानी तो बिजली पानी बंद करने से भी परहेज नहीं : कटारिया
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में बिजली निगम कर्मचारियों का धरना जारी है। मंगलवार को भी हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एचएसईबी वर्कर यूनियन से जुड़े निगम कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में धरना दिया था। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हठधर्मी होने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राज ¨सह कटारिया ने की। हालांकि कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण निगम कार्यालय में काम को लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
जागरण संवाददाता, समालखा : रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में बिजली निगम कर्मचारियों का धरना जारी है। मंगलवार को भी हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एचएसईबी वर्कर यूनियन से जुड़े निगम कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में धरना दिया था। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हठधर्मी होने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राज ¨सह कटारिया ने की। हालांकि कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण निगम कार्यालय में काम को लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
यूनिट प्रधान ने कहा कि हड़ताल आठवां दिन में प्रवेश कर गई है, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ रोडवेज कर्मचारियों से बातचीत को तैयार नहीं है। ऐसे में हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 720 प्राइवेट बसों के परमिट रद्द नहीं करती है तो केंद्रीय परिषद के आह्वान पर बिजली व पानी व्यवस्था को भी बंद करना पड़ा तो करेंगे। कटारिया ने कहा कि परिवहन मंत्री अपने निजी स्वार्थ के कारण प्राइवेट परमिट रद्द नहीं होने देना चाहते है। परंतु हम भी आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस मौके पर राजेंद्र रोहिल्ला, कुलदीप, रवींद्र वत्स, महेंद्र जेई, जयनारायण जेई, सुनील, सुरेंद्र, विजय, सुभाष, रणबीर, अशोक, राजेश, कांता, मूर्ति आदि मौजूद रहे।