Move to Jagran APP

गूगल ब्वॉय कौटिल्य को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड, अंतरिक्ष विज्ञानी बनने की तमन्ना

गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी 2020-21 अवार्ड के लिए चुना गया है। इस अवार्ड से 30 देशों के 100 जीनियस बच्चे सम्मानित किए जाएंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 10:36 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 10:36 AM (IST)
गूगल ब्वॉय कौटिल्य को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड, अंतरिक्ष विज्ञानी बनने की तमन्ना
गूगल ब्वॉय कौटिल्य को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड, अंतरिक्ष विज्ञानी बनने की तमन्ना

जेएनएन, करनाल। गूगल ब्वॉय (Google Boy) नाम से विख्यात करनाल के लाल कौटिल्य पंडित ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन किया है। कौटिल्य का चयन ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी 2020-21 (Global Child Prodigy 2020-21) के लिए किया गया है। इस अवार्ड से यूएसए, यूके, जर्मनी, ईरान, रशिया, जापान व साउथ कोरिया सहित 30 देशों के 100 जीनियस बच्चे सम्मानित किए जाएंगे। इन बच्चों में होनहार कौटिल्य का नाम भी शामिल हैंं।

loksabha election banner

आज यानी 29 अगस्त को दोपहर तीन बजे संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम इन बच्चों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। कौटिल्य पंडित एरिक सोलहेम से पर्यावरण एवं बच्चों के बहुमुखी विकास पर संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका पर सवाल करेगा। ये वहीं एरिक सोलहेम हैं, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संयुक्त राष्ट्र की ओर चैंपियन आफ द अर्थ (Champion of the earth) का अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।

कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कौटिल्य का यह सम्मान बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। 12 वर्षीय कौटिल्य अब जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम में नौवीं कक्षा का छात्र है। कोरोना काल में उसने घर बैठकर नौवीं से 12वीं कक्षा तक की फिजिक्स व केमिस्ट्री का पाठ्यक्रम पूरा किया। वह अंतरिक्ष विज्ञानी बनना चाहता है।

गूगल ब्वॉय की कुछ खास उपलब्धियां

  • 15 अगस्त 2015 में इंग्लैंड की संसद के हाउस ऑफ कामंस भारत गौरव अवार्ड मिला
  • 2016 में संयुक्त अरब अमीराम की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया
  • 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास द्वारा सम्मानित किया गया
  • 2019 में दुबई के चैंबर ऑफ कामर्स में हजारों बच्चों को जीनियस बनने के टिप्स दिए
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में 10 लाख रुपये व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
  • जनवरी 2014 में हरियाणा विधानसभा में सम्मानित
  • पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व डॉ. प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया
  • कौन बनेगा करोड़पति व कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित कई रियलिटी शो में भाग लिया  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.