Move to Jagran APP

हरियाणा खेल के लिए अच्‍छी खबर, इन खिलाडि़याें को मिलेगी 38 करोड़ नौ लाख की इनाम राशि

हरियाणा के खिलाडि़यों के लिए ये अच्‍छी खबर है। सरकार ने खिलाडि़याें के प्रोत्‍साहन के लिए इनाम राशि जारी कर दी है। सरकार ने 38 करोड़ नौ लाख रुपये की इनाम राशि जारी की। साल 2019-20 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी राशि।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:31 AM (IST)
हरियाणा खेल के लिए अच्‍छी खबर, इन खिलाडि़याें को मिलेगी 38 करोड़ नौ लाख की इनाम राशि
हरियाणा के खिलाडि़यों के लिए इनाम राशि जारी।

कैथल, [सुनील जांगड़ा]। हरियाणा खेल विभाग की तरफ से खेल उपलब्धियों के आधार पर हर साल खिलाड़ियों को नकद इनाम राशि दी जाती है। विभाग की तरफ से कुछ दिन पहले ही साल 2019-20 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की नकद इनाम राशि जारी कर दी गई है। हरियाणा के 22 जिलों के लिए 38 करोड़ नौ लाख 75 हजार 500 रुपये की राशि जिला खेल परिषदों के खाते में भेज दी गई है। अब परिषदों से यह राशि खिलाड़ियों के खाते में भेजी जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा सोनीपत के खिलाड़ियों के लिए पांच करोड़ 90 लाख 55 हजार और सबसे कम नूंह के लिए तीन लाख 40 हजार रुपये की राशि दी गई है। अगर हम कैथल की बात करेें तो विभिन्न खेलों के 116 खिलाड़ियों को 92 लाख 85 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी।

loksabha election banner

यह दी जाती है राशि

नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से कैश अवार्ड दिया जाता है। सबसे ज्यादा ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राशि दी जाती है। गोल्ड जीतने वाले को छह करोड़, सिल्वर मेडल वाले को चार करोड़, ब्रांज मेडल वाले काे ढाई करोड़ और भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह एशियन और पैरा एशियन में गोल्ड के तीन करोड़, सिल्वर के डेढ़ करोड़, ब्रांज के 75 लाख और भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाते हैं।

किस जिले में कितनी राशि दी

जिले का नाम जारी की गई राशि

रेवाड़ी 37 लाख 30 हजार

पलवल 49 लाख पांच हजार

फतेहाबाद 65 लाख 45 हजार

अंबाला 78 लाख 40 हजार

पानीपत दो करोड़ 19 लाख

भिवानी दो करोड़ 23 लाख 85 हजार

फरीदाबाद तीन करोड़ 49 लाख 35 हजार

महेंद्रगढ़ 16 लाख 60 हजार

हिसार चार करोड़ 40 लाख 98 हजार

जींद दो करोड़ 53 लाख 55 हजार

कैथल 92 लाख 85 हजार

रोहतक तीन करोड़ 61 लाख 45 हजार

चरखी दादरी एक करोड़ नौ लाख 60 हजार

झज्जर तीन करोड़ 53 लाख 40 हजार

यमुनानगर 20 लाख 75 हजार

सोनीपत पांच करोड़ 90 लाख 55 हजार

पंचकूला 88 लाख पांच हजार

करनाल एक करोड़ 34 लाख 30 हजार

सिरसा 29 लाख दो हजार 500

गुरुग्राम दो करोड़ 14 लाख 25 हजार

कुरुक्षेत्र 78 लाख 60 हजार

नूंह तीन लाख 40 हजार

'जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि विभाग की तरफ से राशि भेज दी गई है। अब खिलाड़ियों के खाते में राशि भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैथल के 116 खिलाड़ियों को 92 लाख 85 हजार रुपये दिए जाएंगे।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.