Gita Jayanti Mahotsav 2021: गीता जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से जुड़ेगी, हरिद्वार के लिए ट्रेन से जोडऩे की भी घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल गीता जयंती महोत्सव को लेकर आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। महोत्सव का कार्यक्रम पहली बार आयोजन स्थल ब्रह्मसरोवर से लांच किया गया। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। 18 दिनों तक चलने वाला ये महोत्सव 2 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा।