सत्संग में गूंजे गीता के श्लोक
जासं, पानीपत : किशनपुर स्थित राधा कृष्ण धर्मशाला में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jan 2018 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jan 2018 08:30 PM (IST)
जासं, पानीपत : किशनपुर स्थित राधा कृष्ण धर्मशाला में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में गीता का श्लोक गूंजा। यह जानकारी सोमनाथ आश्रम निंबरी के आचार्य रत्नेश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विश्व जागृति मिशन की तरफ से सत्संग का आयोजन किया गया। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन का सार दिया है। सांसारिक मोह त्यागने की बात कही है। जो एक बार गीता का अध्ययन कर लेगा उसका जीवन सुखमय हो जाएगा। सत्संग के दौरान भजन कीर्तन भी हुए। इस अवसर पर पानीपत मंडल के अध्यक्ष डॉ. जगदीश आहूजा, राम नारायण रावल व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें