Move to Jagran APP

यमुनानगर के मंदिर परिसर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

यमुनानगर के मोहड़ी गाव के शिव मंदिर में चार लोगों ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 02:18 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 07:04 PM (IST)
यमुनानगर के मंदिर परिसर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
यमुनानगर के मंदिर परिसर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

जासं, यमुनानगर : जिले एक गांव में शिव मंदिर के परिसर में बने कमरे में चार लोगों ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना शनिवार देर रात दो बजे की है।

loksabha election banner

पीड़िता की मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक वह अपने पति के साथ लाडवा किसी काम से गई थी। इसी दौरान रात 2:00 बजे गाव के मेहर लाल और विकास उर्फ काला कश्यप ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी 14 वर्षीय बेटी को जबरन घर से उठाकर शिव मंदिर के कमरे में ले गए। आरोपितों ने वहा एक-एक कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि वह शोर न मचा सके। शिकायकर्ता महिला ने बताया कि जब वह लाडवा से वापस लौटी तो बेटी ने सारी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। महिला थाना प्रभारी ने गाव पहुंचकर जाच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिव मंदिर के कमरे से कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। उधर मामले में नामजद दो अन्य आरोपी गाव जठलाना के बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी अभी फरार हैं पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.