Move to Jagran APP

घर-घर विराजे गजानन, दस दिन जय गणेश

जागरण संवाददाता पानीपत शनिवार को गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में गजानन को सजाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 07:37 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 07:37 AM (IST)
घर-घर विराजे गजानन, दस दिन जय गणेश
घर-घर विराजे गजानन, दस दिन जय गणेश

जागरण संवाददाता, पानीपत : शनिवार को गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में गजानन को सजाया गया। गणेश भक्तों ने घरों पर गणेश विराजमान किए। कोरोना महामारी की वजह से इस बार गणेश पूजा कार्यक्रम बड़े स्तर पर नहीं किया गया। लोगों ने घरों में गणपति की मूर्तियों की श्रद्धापूर्वक स्थापना की। 10 दिनों तक यह त्योहार चलेगा। चतुर्थी पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

loksabha election banner

हनुमान चौक पर शनिवार को भी गणेश की मूर्तियों की खरीदने वालों का तांता लगा रहा। इस बार यहां कारीगरों ने मूर्तियां बनाने के स्थान पर कोलकाता से लाकर मूर्तियां बेची। इस बार मिट्टी की मूर्तियां भी उपलब्ध कराई गई। प्राचीन शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित

शिव मंदिर में सुबह 11 बजे गणेश की पूजा अर्चना की। मंदिर पुजारियों ने पूजा अर्चना की। हर बार यहां पंडाल में गणेश की बड़ी मूर्ति स्थापित होती है। इस बार मंदिर में गणेश दरबार सजाया। सुबह श्रद्धालु गणेश के दर्शन करने पहुंचे। शनिवार देर शाम सात बजे तक गणेश विराजित हए। गणेश की पूजा अर्चना की

सुबह स्नान ध्यान करके लोगों ने गणपति व्रत का संकल्प लिया। दोपहर को मूर्ति लाल कपड़े़ पर रखी गई। गंगाजल छिड़़कने के बाद भगवान का आह्वान किया गया। भगवान गणेश को पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और दूर्वा (घास) चढ़ाए। इसे बाद गणपति को मोदक लड्डू चढ़ाए। मंत्रोच्चारण से उनका पूजन किया गया। पूजा अर्चना की साथ गणेश आरती की गई। घर बैठे मनाया गणेश उत्सव, ऑनलाइन गणेश स्थापित

सबको रोशनी फाउंडेशन की महिला विग ने घर बैठे गणेश उत्सव मनाया। संयोजिका सीमा अग्रवाल ने कहा कि गणेश जी ही सबसे पहले पूजे जाते हैं। गणेश की महिमा अनोखी है। गणेश चतुर्दशी के पहले दिन ऑनलाइन गणेश जी को स्थापित किया गया। संस्था के एक सदस्य ने दो फुट ऊंची गणेश की प्रतिमा घर पर बनाई। उत्सव में सीमा अग्रवाल, आरती सिगला, रवि अग्रवाल, नित्या अग्रवाल, सपना सिगल, पारुल गर्ग, सौरभ गर्ग, अनुराधा, मोनिका गर्ग, कंचन सागर, सिम्मी, ऐना सिगला, सुमेधा गर्ग, सचिन, रुचि, कविता, अंजु, योगेश शामिल रहे। गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सार्वजनिक मराठा गणेश मंडल की तरफ से किला स्थित हलवाई हट्टा में गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से किला गूंजा उठा। विसर्जन 28 अगस्त को किया जाएगा। हलवाई हट्टा पर सुबह 11 बजे सादे समारोह में गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। प्रधान तात्या राव ने बताया कि पानीपत में लगभग 300 मराठी परिवार रहते हैं। कोविड 19 को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन कर 24 वां गणेश पूजन महोत्सव मनाया जा रहा है। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। इस अवसर पर कृष्णत रेणेशु सागर खरात, नितिन खरात, सतीश जाधव, संजय, संतोष खराड्डे और सुनील मौजूद रहे। रघुनाथ मंदिर में गणपति विराजमान

जासं, समालखा: माडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर शनिवार को श्रीगणेश को विधिवत पूजा अर्चना के बाद विराजमान किया गया। भक्त विकास साहू के घर से श्रीगणेश की मूर्ति को मंदिर तक गाजे बाजे के साथ लाया गया। गणपति भक्तों ने रघुनाथ मंदिर की परिक्रमा की। जबकि पंडित बाबूराम शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर में विराजमान कराया। पूर्व पार्षद कुलभूषण ने बताया कि रघुनाथ मंदिर में श्रीगणेश जी 10 दिन विराजमान रहेंगे। जहां हर दिन सुबह शाम आरती और पूजन होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार सत्संग और महोत्सव को रद कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.