बाजरे की खरीद न होने पर किसानों में रोष
अनाज मंडी इसराना में रविवार को बाजरे की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारे लगाए। मंडी में करीब 130 क्विटल बाजरा पड़ा हुआ है। इसराना अनाज मंडी में एक अक्टूबर से सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद की जा रही है।
संवाद सूत्र, इसराना : अनाज मंडी इसराना में रविवार को बाजरे की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारे लगाए। मंडी में करीब 130 क्विटल बाजरा पड़ा हुआ है। इसराना अनाज मंडी में एक अक्टूबर से सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद की जा रही है। लेकिन 27 नवंबर को जब किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर पहुंचे तो उन्हें बताया कि बाजरे की खरीद बंद कर दी गई है। किसान सुरेंद्र कारद, बलराज जोंधन कला, किताब सिंह कैथ, जगबीर कारद, जयसिंह काकोदा, कर्मबीर परढाना, रामफल कारद, जगदा कारद, नरेश परढाना, रामपाल कैथ, दलबीर उरलाना कला, रामचंद्र विजेवा, कर्मबीर शाहपुर व जगबीर ने बताया कि बाजरा नहीं बिक पाया। मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार का कहना है कि जिन किसानों की लिस्ट वेरीफाई होकर आई थी सभी की फसल खरीदी जा चुकी है। फसल आढ़तियों की है।