विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले साथ में पी शराब, फिर चाकू घोंपकर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट; पानीपत में दारू पार्टी में हत्या

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:01 PM (IST)

पानीपत में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ...और पढ़ें

शराब पार्टी में गाली-गलौज होने पर चाकू मारकर हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार।

शराब पार्टी में गाली-गलौज होने पर चाकू मारकर हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार।

HighLights

  1. पानीपत में दोस्त ने शराब पार्टी में की हत्या।

  2. बचपन के दोस्त राहुल की चाकू मारकर हत्या।

  3. पुलिस ने आरोपी आर्यन को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नांगल खेड़ी के राहुल हत्याकांड में पुलिस ने गांव के ही आर्यन को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल और आरोपित आर्यन दोनों बचपन के दोस्त थे। दशहरे के दिन दोनों दोस्त शराब पार्टी में बैठे हुए थे। इस दौरान गाली-गलौज होने पर आरोपित आर्यन ने अपने दोस्त राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

इस संबंध में सेक्टर 29 थाना प्रभारी रोबिन नैन ने बताया कि आरोपित आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि शराब पार्टी में कहासुनी होने पर आरोपित आर्यन ने अपने दोस्त राहुल की हत्या की है।

पार्टी देने के बहाने राहुल को ले जाने का आरोप

राहुल के पिता राकेश ने शिकायत में बताया था कि कुछ दिन पहले राहुल की गांव के ही आर्यन के साथ कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। शिकायत के अनुसार, 20 अक्टूबर को राहुल को पार्टी देने के बहाने अपने साथ ले जाया गया।

आरोप है कि उसे एक कार्यालय में ले जाकर डंडों से पीटा गया और फिर चाकू से हमला किया गया। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।