Move to Jagran APP

यमुनानगर में विदेश भेजने का दिखाया सपना, वीजा के नाम पर चार लाख ठगे

विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर माडल टाउन के अभिषेक दुग्गल से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपित ने बातों में उलझाकर अभिषेक की आइडी पर सिम भी ली।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 07:44 PM (IST)
यमुनानगर में विदेश भेजने का दिखाया सपना, वीजा के नाम पर चार लाख ठगे
यमुनानगर में विदेश भेजने का दिखाया सपना, वीजा के नाम पर चार लाख ठगे

यमुनानगर, जेएनएन। विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर माडल टाउन के अभिषेक दुग्गल से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपित ने बातों में उलझाकर अभिषेक की आइडी पर सिम भी ली। आरोपित ने न तो वीजा लगवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। अब पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है। परेशान होकर अभिषेक की पत्नी प्रतीका ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया।

loksabha election banner

माडल टाउन निवासी प्रतीका दुग्गल ने बताया कि उसका पति विदेश जाना चाहता था। इस दौरान वह पंजाब के जालंधर निवासी सुखदेव ङ्क्षसह के संपर्क में आया। जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उनके पति अभिषेक दुग्गल ने सुखदेव ने कॉल की और उसका वीजा लगवाने की बात कही। इसके बाद आरोपित ने कई बार कॉल की। उसने बताया कि पैसे वीजा लगने के बाद देने होंगे। वर्ष 2017 में आरोपित यमुनानगर आया और उन्हें बताया कि वीजा लगवाने के लिए अप्लाई कर दिया गया है। जल्द ही वीजा लग जाएगा। इसके लिए चार लाख रुपये देने होंगे। उस पर विश्वास कर डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में तुरंत डलवा दिए।

कुछ दिनों बाद फिर आरोपित को कॉल की, तो वह यमुनानगर आया और ढाई लाख रुपये नकद लेकर चला गया। उससे रसीद मांगी, तो उसने टाल मटोल कर दी और कहने लगा कि हमारी रजिस्टर्ड कंपनी है। जल्द वीजा लग जाएगा। लेकिन वीजा नहीं लगा। कुछ दिन बाद आरोपित से बात की, तो वह फिर से टाल मटोल करने लगा। इस बीच उसने पति अभिषेक की आइडी पर सिम लिया। उस पर वीजा से संबंधित जानकारी आने की बात कहकर झांसे में लिया। करीब दो साल बीत चुके हैं। न तो उनके पैसे वापस मिले और न ही वीजा लगा। जो सिम उनके पति की आइडी पर ली गई। वह भी आरोपित के पास है। ऐसे में वह उसका भी दुरुपयोग कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.