नाइट डोमिनेशन में हुड़दंग मचाया, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार तड़के चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया।
By Edited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:45 PM (IST)
जासं, समालखा : पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार तड़के चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान, हुड़दंगबाजी करने वाले चार युवकों को पुराना बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया। उनके वाहन भी जब्त कर लिए गए। डीएसपी बिजेंद्र सिंह व थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने भी रात को चे¨कग की। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान देर रात पुराना बस अड्डा पर फ्लाईओवर के नीचे चार युवक आपस में हाथापाई कर रहे थे। सभी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपितों की पहचान आकाश सराय मोहल्ला, रवि, गुरमीत और अर¨वद निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें