धुंध की चादर में लिपटा पानीपत शहर, जानिये रात तक कैसा रहेगा मौसम
पानीपत में सुबह सुबह धुंध छा गई। मौसम सर्द रहा। हवा की स्पीड भी दस किलोमीटर प्रतिघंटे तक आंकी गई। अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश के आसार कम हैं। गेहूं की फसल के लिए ये मौसम फायदेमंद रहेगा।
पानीपत, जेएनएन : सुबह-सुबह का स्वागत धुंध के साथ हुआ। 12 बजे तक भी पानीपत शहर धुंध की चादर में लिपट रहा। वैसे तो आधी रात से ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी लेकिन सुबह सात बजते-बजते धुंध इतनी गहरा गई कि दृश्यता जीरो तक पहुंच गई। हाथ को हाथ नहीं दिखाई दिया। सर्दी भी बढ़ गई।
दस की स्पीड से चल रही है हवा
इस समय दस किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चल रही है। एक तो धुंध और ऊपर से इतनी तेज गति से चलती हवा ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। रविवार के दिन अवकाश होने और सर्दी की वजह से नेशनल हाईवे सूना-सूना लग रहा है। आम दिनों में फिर भी कुछ रौनक होती थी लेकिन धुंध और हवा के कारण लोग बाहर नहीं निकल रहे। मौसम विभाग के अनुसार शाम को बादल घिरे रह सकते हैं। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।
बुधवार तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश नहीं होगी। हालांकि धुंध इसी तरह गहराई रहेगी। बुधवार के बाद फिर से बादल घिरेंगे।
रात 11 बजे तक ये रहेगा मौसम
- तीन बजे - तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
- शाम पांच बजे - तापमान कम होने लगेगा। 19 डिग्री सेल्सियस रह जाएगा। हवा की स्पीड जरूर 13 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।
- रात आठ बजे - तापमान में गिरावट आएगी। 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की स्पीड बढ़ जाएगी। हवा 17 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है।
- रात 11 बजे - तापमान और कम होगा। 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवा की स्पीड जरूर कम होगी, इससे सर्दी का अहसास कम होगा। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।