Move to Jagran APP

Weather: धुंध में दृश्यता शून्य, कल हो सकती बरसात

सर्दी का मिजाज अब लगातार बिगड़ता जा रहा है। धुंध ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। धुंध की वजह से हाईवे पर कई वाहन भिड़े। इसमें एक की मौत हो गई।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 12:13 PM (IST)
Weather: धुंध में दृश्यता शून्य, कल हो सकती बरसात
Weather: धुंध में दृश्यता शून्य, कल हो सकती बरसात

पानीपत, जेएनएन। फरवरी की शुरुआत से लगातार धुंध छा रही है। पिछले तीन दिन से धुंध की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रात को दृश्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे तक धूप नहीं निकली। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर हादसे हुए। स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बस और रेल यातायात प्रभावित हुआ। 

loksabha election banner

सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम को भी ऐसे ही बनी रही। हवा की गति 3.4 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। करनाल स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा। छह फरवरी को बरसात की संभावना बनी हुई है।

यमुनानगर में हुए हादसे
रादौर के पास रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। जोडिय़ो के पास सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से कैंटर टकरा गया। लघु सचिवालय के पास बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुराना सहारनपुर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से बाइक सवार दुर्गा गार्डन के अजय की मौत हो गई। रादौर के पास ही रोडवेज की दो बसें टकरा गईं, इसमें कई यात्रियों को चोटें आईं।

 fog

ठंड बढऩे से बढ़े मरीज 
ठिठुरन ने लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ दिया है। ओपीडी में उपचार कराने वालों में सबसे ज्यादा संख्या उन मरीजों की थी जो ठंड की चपेट में आने से बुखार, जुकाम, खांसी और जी मचलने की शिकायत लेकर आए थे। इसके अलावा सांस के मरीजों की ओपीडी में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। भीड़ के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।  

सर्दी-जुकाम में उपचार के साथ एहतियात जरूरी 
एलएनजेपी अस्पताल के हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि ज्यादातर मरीज ठंड की वजह से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी-जुकाम में उपचार के साथ एहतियात भी जरूरी है। सुबह-सायं गर्म कपड़े पहन कर ही घर से निकले और नाक को ढक कर रखें।

कहां कितना तापमान

         जिला       न्यूनतम    अधिकतम

  • करनाल       6.2         19.0
  • पानीपत       9.0         15.0
  • यमुनानगर   5.0         17.0
  • जींद            9.0         21.0
  • कैथल         9.0         21.0
  • अंबाला        8.4         18.3
  • कुरुक्षेत्र       8.5          19.0  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.