लघु सचिवालय में लगाया तिरंगा
जागरण संवाददाता, पानीपत: लघु सचिवालय के पोल पर बुधवार दोपहर को राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया गया। पहले प
जागरण संवाददाता, पानीपत: लघु सचिवालय के पोल पर बुधवार दोपहर को राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया गया। पहले पोल पर तिरंगा नहीं था। तिरंगा लगवाने की मांग के लिए एडवोकेट मोमिन मलिक ने 23 से 25 जुलाई तक लघु सचिवालय में भूख हड़ताल की थी। बार एसोसिएशन भी मलिक के पक्ष में उतर आई। वकीलों ने डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे को ज्ञापन सौंप कर 15 अगस्त से पहले तिरंगा लगाए जाने की मांग की थी। प्रशासन ने वादे को पूरा कर तिरंगा लगा दिया। मोमिन मलिक ने तिरंगे को नमन करते हुए कहा कि विडंबना ये है कि सेना के जवान तिरंगे के लिए जान कुर्बान कर रहे हैं, वहीं पानीपत में सचिवालय में दो महीने से पोल पर तिरंगा नहीं लगाया गया था। अब प्रशासन ने पोल पर तिरंगा लगवा कर अच्छा कार्य किया है। भविष्य में भी प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना होगा।