Move to Jagran APP

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, कुरुक्षेत्र में दीपावली के बाद सात दिनों में पांच की मौत, 260 नए मरीज भी मिले

विशेषज्ञ इसे कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत मान रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार इसी बारे में लोगों को आगाह कर रहा था। लापरवाहियों के दौर की वजह से जिले में अब तक 7416 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 110 लोग जान गवां चुके हैं।

By Pankaj KumarEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 11:01 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 11:01 AM (IST)
कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, कुरुक्षेत्र में दीपावली के बाद सात दिनों में पांच की मौत, 260 नए मरीज भी मिले
कोरोना के बढ़ते मरीज के बाद लोग नहीं गंभीर।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन : त्योहारी सीजन में कोरोना को लेकर लोगों ने खूब लापरवाही बरती हैं। ऐसा पिछले सात दिनों में सामने आए मरीजों के आंकड़े बता रहे हैं। दीपावली बीतने के चार दिन बाद से ही कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ने लगा और अब एक बार फिर मामला बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। 17 नवंबर के बाद कोरोना के केस सीधे दोगुना होने शुरू हो गए हैं। पहले दीपावली के तीन दिन बाद जहां कोरोना के 14, 18 और 20 नए मामले सामने आए थे। वहीं चौथे दिन से यह मामले सीधे दोगुना होने शुरू हो गए। तीन दिन में कोरोना के जहां 52 केस रिपोर्ट हुए थे वहीं 18 नवंबर को चौथे दिन कोरोना के सीधे 38 मामले सामने आ गए। इससे अगले दिन 43 और अब मामला बढ़ता ही जा रहा है।

loksabha election banner

विशेषज्ञ इसे कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत मान रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार इसी बारे में लोगों को आगाह कर रहा था। लापरवाहियों के दौर की वजह से जिले में अब तक 7416 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 110 लोग जान गवां चुके हैं। मगर लापरवाहियों का यह दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा। लोग अभी भी कोरोना काे हल्के में लेकर बिना मास्क और शारीरिक दूरी की पालना किए बगैर घूम रहे हैं। ऐसे में अगर लोग अब भी नहीं माने तो कोरोना के बढ़ते खतरे को संभालना बहुत मुश्किल होगा।  

इस आंकड़े से समझिए कैसे बढ़े मामले
नवंबर         नए मामले           ठीक हुए
15               14                      21
16               18                      21
17               20                      29
18              38                       33
19              43                       26
20             38                        95
21             41                        28
22             48                        27

स्वास्थ्य विभाग ने भी बढ़ाई सैंपलिंग
जिला प्रशासन त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही लोगों को कोरोना वायरस के प्रति आगाह कर रहा था। लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ ही त्योहारों को सैलिब्रेट करने की अपील कर रहा था। इसके बावजूद त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों व घरों में भी शारीरिक दूरी और मास्क पहनने के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। इसका असर कुछ ही दिनों में सामने भी आने लगा है।

कोविड-19 गाइडलाइंस की पालना करें : उपायुक्त
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। इस वायरस से डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। इस वायरस से अपने आपको बचाकर रखना होगा और कोविड-19 की गाइडलाइंस की पालना करनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.