पहली पत्नी की मौत हो गई, दूसरी देवर के साथ भागी, पति ने फंदा लगा दे दी जान
पानीपत में दर्दनाक मामला सामने आया है। पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों की वजह से एक व्यक्ति ने जान दे दी। पहली पत्नी की मौत हो गई जब दूसरी शादी की तो वह देवर के साथ भाग गई। इससे परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत के गांव कचरौली में रहने वाले धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ढाई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसने दूसरी शादी की। वो पत्नी कुछ पहले देवर के साथ भाग गई। पत्नी को लाने के लिए उसने कई प्रयास किए। भाई से भी बात की। भाई ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। इसी वजह से मानसिक तनाव में आए धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहली पत्नी से उसकी एक बेटी है।
कचरौली गांव का धर्मेंद्र एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। ढाई वर्ष पहले उसकी पत्नी वीना की टीबी की बीमारी के कारण मौत हो गई। वीना सोनीपत के पपनेरा गांव की रहने वाली थी। उसकी एक बेटी है। स्वजनों ने करनाल के घरौंडा के बरलगढ़ी गांव की नीता से उसका दूसरा विवाह कराया। कैथल के गुहला चीका का रहने वाला चचेरा भाई पवन इनके घर आता-जाता था। धर्मेंद्र के स्वजनों ने बताया कि नीता और पवन का प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले ही नीता किसी को बिना कुछ बताए पवन के साथ चली गई थी।
कैथल गया था धर्मेंद्र, हुई मारपीट
नीता 12 फरवरी को पवन के साथ उसके गांव गुहला चीका चली गई थी। धर्मेंद्र को जब पता चला कि वह स्वजनों के साथ कैथल में पहुंचा। गांव के लोगों की पंचायत भी हुई। स्वजनों का आरोप है कि पवन व उसके स्वजनों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें वहां से भगा दिया। नीता को साथ नहीं भेजा। नीता भी आना नहीं चाहती थी।
फोन करके धमकाया
धर्मेंद्र के फोन में पवन की काल डिटेल मिली है। स्वजनों का कहना है कि पवन ने बाद में फोन करके धर्मेंद्र को धमकाया था। कहा था कि नीता से दूर रहे। अब वह उसके साथ ही रहेगी। इसके बाद धर्मेंद्र ने पवन की मां से भी बात की। उसने भी कुछ मदद नहीं करने की बात कही। इसके बाद से वह तनाव में आ गया था। उसने फांसी लगा ली।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें