Move to Jagran APP

दीवाली में आतिशबाजी से चलती ऑटो में लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं

दीवाली के दिन हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा हो गया। आतिशबाजी के चलते चलती ऑटो में आग लग गई। इससेदो महिलाएं झुलस गईं। दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्‍हें घर भेज दिया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 11:37 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 11:37 AM (IST)
दीवाली में आतिशबाजी से चलती ऑटो में लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं
आतिशबाजी के कारण चलते ऑटो में आग लग गई।

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कुतुबपुर रोड पर दर्शन वाला डेरा के नजदीक आतिशबाजी के कारण चलते ऑटो में आग लग गई। इस हादसे में ऑटो में बैठी दो महिलाओं सहित दो बच्चे सुलझ गई। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल कैथल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद शाम के समय छुट्टी दे दी गई। हादसे के चलते ऑटो को भी काफी नुकसान हुआ है। 

loksabha election banner

रोहेड़ियां गांव निवासी बबीता और बाला देवी ने बताया कि दीपावली के दिन वह कैथल शहर में खरीदारी के बाद वापस घर लौट रही थी। ऑटो कुतुबपुर गांव का था। इसमें 15 के करीब सवारी थी। दस सवारी गांव रोहेड़ियां की और अन्य कुतुबपुर गांव की थी। ऑटो की छत पर एक युवक बैठा था, जो पटाखे लिए हुए था। इस दौरान युवक ने पटाखा चलाया तो ऑटो की छत में आग लग गई। ऑटो में आग लगनी के बाद नीचे बैठी सवारियां भी सुलझ गई। 

महिला बबीता और बाला देवी ने चलती ऑटो में कूदकर जान बचाई। वहीं इस हादसे में सोनियां पत्नी बीरभान, गंगा देवी पत्नी जागर, उसकी पोती सहित एक अन्य युवती भी सुलझ गई। तेज रफ्तार में ऑटो को रोककर सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने रेत डालते हुए आग पर काबू पाया। ऑटो चालक ने बताया कि ऑटो की छत भी चल गई। महिलाओं के शोर मचाने पर उसने ऑटो रोका। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

प्रतिबंध के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी

 कोरोना महामारी के चलते दीपावली पर आतिशबाजी पर प्रशासन की तरफ से प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद जमकर आतिशबाजी हुई। परचून की दुकानों पर पटाखे बेचे गए। शहर और गांव में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। लोगों का कहना है कि जब प्रशासन की तरफ से रोक लगाई गई थी तो फिर पटाखों की बिक्री कैसे हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.