बेटी से दरिंदगी, मां के विरोध करने पर करंट लगा दी यातनाएं
यमुनानगर में एक पिता ने हैवानियत की हद पार कर दी। एक पिता ने बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यहीं नहीं शादी के बाद भी उसने हैवानिय जारी रखी।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। बेटी ने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 16 साल की उम्र में पिता ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटी और मां को बुरी तरह से पीटा। बेटी ने करंट लगाने का भी आरोप लगाया। शादी हो जाने के बाद भी आरोपित उससे संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। अब इस मामले की शिकायत महिला थाने में दी गई है। घटना के समय बेटी के नाबालिग होने की वजह से पोक्सो के तहत केस दर्ज हुआ है।
युवती की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, घर पर वह अकेली थी। इस दौरान उसके पिता ने दुष्कर्म किया। मां को इस बारे में बताया तो आरोपित ने मां और बेटी को बुरी तरह से पीटा। बिजली का करंट लगाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित अक्सर मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता।
मायके आने पर करता गलत काम
2016 में पीडि़ता की शादी हो गई। जब भी वह मायके जाती, तो वहां फिर से पिता गलत काम करता। जिस वजह से उसने मायके जाने भी छोड़ दिया।पीडि़ता की मां भी इस गम में बीमार हो गई और 2018 में उसकी मां का देहांत हो गया। पिता फिर से उसके साथ गलत हरकत न करें, इसलिए वह मां की मौत पर भी केवल एक दिन के लिए मायके आई थी।
मां की मौत के बाद नहीं गई मायके
मां की मौत के बाद उसने मायके जाना पूरी तरह से बंद कर दिया। अब आरोपित उसे बार-बार फोन कर अपने पास बुला रहा है। इससे वह पूरी तरह से मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। उसे परेशान देखकर ससुर व पति ने इस बाबत पूछने की कोशिश की, लेकिन शर्म के मारे नहीं बताई। बाद में पति ने जोर देकर पूछा, तो उसने सारी बात बता दी। पति के साथ इस मामले में पीडि़ता थाने पहुंची और शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीडि़ता ने सीएम विंडो पर शिकायत दी। अब इस मामले में केस दर्ज हुआ है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप