Move to Jagran APP

कैथल में 50 किसानों पर जान से मारने की धमकी का केस, जानिए क्‍या है मामला

कैथल में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और विधायक ईश्वर सिंह का विरोध करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऐसे करीब 50 किसानों पर केस दर्ज कर लिया है। उन पर जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 06:12 PM (IST)
कैथल में 50 किसानों पर जान से मारने की धमकी का केस, जानिए क्‍या है मामला
कैथल में किसानों पर केस दर्ज किया गया।

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में 50 किसानों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने जान से मारने की धमकी के मामले में शिकायत ली और केस दर्ज कर लिया। मामला राज्‍यमंत्री कमलेश ढांडा और गुहला से जजपा विधायक ईश्‍वर सिंह से जुड़ा है।

loksabha election banner

महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और गुहला से जजपा विधायक ईश्वर सिंह का विरोध करने और पद से त्याग पत्र न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुहला और कलायत थाना पुलिस ने 40-50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज  किया है। कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में एचसी मंदीप कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा गांव खेड़ी लांबा में एक शोक सभा में भाग लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही रेस्ट हाउस से निकली तो कुछ  किसानों ने मंत्री की गाड़ी का रास्ता रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान सरकार और मंत्री के खिलाफ रोष जताया। कहा कि पद से त्याग पत्र दे दो नहीं तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। आरोपितों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। कलायत थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह से गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में एचसी प्रगट सिंह ने बताया कि गुहला डीएवी कॉलेज में सुशासन दिवस पर कार्यक्रम चल रहा था। इसमें विधायक ईश्वर सिंह मुख्यातिथि थे। किसान यूनियन का आंदोलन चल रहा है, इसे देखते हुए गुहला थाना प्रभारी बीरभान अपनी टीम के साथ मौजूद थे। डीएसपी किशोरी लाल भी कार्यक्रम में पहुंचे।

इस दौरान किसान यूनियन से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में जा रहे विधायक ईश्वर सिंह का रास्ता रोक लिया। उन्हें अपमानित किया। प्रदर्शनकारियों में से किसी व्यक्ति ने आवाज लगाकर कहा कि अपने पद से त्याग पत्र दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे। माहौल खराब करने वाले 40 से 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गुहला पुलिस थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि पुलिस ने माहौल खराब करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में गए कैथल के युवा किसान की मौत, गांव में छाया मातम


ये भी पढ़ें:  हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बना उसके सामने 5 लोगों ने पत्‍नी से किया गैंगरेप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.