किसान पराली जलाने की बजाय प्रबंधन करे : संदीप रावल
डाडोला स्थित जीवीएम स्पोर्ट्स स्कूल में शनिवार को दैनिक जागरण की पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे मुहिम के तहत जागरूकता रैली निकाली।
संवाद सूत्र, बापौली : डाडोला स्थित जीवीएम स्पोर्ट्स स्कूल में शनिवार को दैनिक जागरण की पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे मुहिम के तहत जागरूकता रैली निकाली। स्कूल प्रबंधक संदीप रावल ने रैली को झंडी दिखा रवाना किया। स्कूलों के विद्यार्थियों ने गांव की गली गली में जाकर पराली न जलाने का संदेश दिया। उन्होंने पराली को जलाने के बजाय बनाओ चारा सहित अनेक नारे लगाए। स्कूल प्रबंधक ने कहा कि विकास की चकाचौंध के बीच पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। जो हमारे लिए ¨चता का विषय है। पिछले कई दिनों से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। किसान पराली न जलाकर भूमि में मिलाने का कार्य करें। इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी। इससे किसान फसलों का अधिक उत्पादन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण कई तरह की बीमारियां पैदा करता है। इससे सांस व आंखों में जलन होती है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार किसानों को जागरूक करने के साथ उन्हें आधुनिक यंत्र भी उपलब्ध कराए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण को पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहयोग की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्टाफ भी मौजूद रहा।