Move to Jagran APP

Delhi Chandigarh National Highway: कुरुक्षेत्र में 21 घंटे बाद किसानों ने खोला जीटी रोड का जाम, सरकार ने मांगे मानीं

किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के पास दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे का जाम खोल दिया है। दो दिन से प्रशासन के साथ चली पांच वार्ता रही विफल। शनिवार की सुबह दूसरे दिन पहले दौर की वार्ता के बाद मिली राहत। सरकार ने मांग मान ली।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 11:31 AM (IST)
Delhi Chandigarh National Highway: कुरुक्षेत्र में 21 घंटे बाद किसानों ने खोला जीटी रोड का जाम, सरकार ने मांगे मानीं
किसानों ने दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को खोल दिया।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर जाम लगाकर बैठे किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने पर जाम खोल दिया गया है। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जीटी रोड पर करीब 21 घंटे लगे जाम को खुलवाने के लिए प्रशासन और भाकियू नेताओं के साथ दो दिन से वार्ता जारी थी। पहले दिन पांच वार्ता विफल रहने के बाद शनिवार को सुबह उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया और किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद सरकार की ओर से पोर्टल धान की प्रति एकड़ खरीद की मात्रा 22 से 30 क्विंटल करने और मंडियों में पहुंचे धान की आज से भराई शुरू करने सहमति जताने के बाद किसानों ने जीटी रोड से जाम हटा लिया।

loksabha election banner

विदित है कि भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) ने धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग की थी। इसके लिए 21 सितंबर को बैठक कर 22 शाम तक फैसला लेने का अल्टीमेटम दियागया था। इसके बाद 23 को महापंचायत कर जीटी रोड जाम करने की चेतावनी दी थी। अल्टीमेटम समाप्त होने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान शुक्रवार दोपहर को शाहाबाद में जीटी रोड पर आ डटे थे। इसके बाद प्रशासन के साथ अलग-अलग समय में पांच वार्ताएं हुई। लेकिन किसान खरीद शुरू होने तक जीटी रोड पर डटे रहने के फैसले पर अड़े रहे। किसान पिछले करीब 21 घंटे वर्षा में भी जीटी रोड पर ही डटे रहे। जीटी रोड इतना लंबा जाम लगने से हजारों वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस के यातायात डायवर्ट करने के बाद भी जीटी रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और लोकल सड़कों पर भी वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

हाईकोर्ट में याचिका दायर

शाहाबाद के पास किसानों के हाइवे जाम करने के खिलाफ एक याचिका पर हाई कोर्ट ने देर रात को लगाई गई। हाईकोर्ट ने सरकार को जाम हटाने व किसान नेताओं को सोमवार के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

सुबह खुला जाम तो मिली राहत

सरकार के साथ सहमति बनने पर किसानों ने 10 बजे के करीब जाम खोलने का ऐलान किया और अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इस फैसले के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ दो दिन से ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.