Farmers Protest: एक तरफ भूख हड़ताल तो दूसरी तरफ लंगर, लघु सचिवालय रोड पर बैठ गए किसान
भारतीय किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान लघु सचिवालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शाम पांच बजे तक किसान भूख हड़ताल पर रहेंगे। किसानों ने डीसी को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं धरने में आए किसानों के लिए लंगर शुरू कर दिया गया।
पानीपत/कैथल, जेएनएन। भारतीय किसान मोर्चा के आह्वान पर कैथल के किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अध्यक्षता विक्रम कसाना कर रहे है। किसान पांच बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इधर, धरने में आए किसानों के लिए रोड पर ही लंगर की व्यवस्था की गई। किसानों ने खुद खाना मंगवाकर सचिवालय में बीच सड़क खाना खाया।
किसानों का कहना है कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होते है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है, लेकिन सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। यह किसानों के साथ अन्याय है, इससे किसान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा।
कैथल में लघु सचिवालय रोड पर लंगर करते किसान।
डीसी ने ज्ञापन सौंपा
12 बजे डीसी ने किसान तीन कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान महेंद्र का कहना है कि पूरे भारत में आज लघुसचिवालय में किसानों द्वारा भूख हड़ताल की जा रही है। किसान भूख हड़ताल के साथ डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
धरने पर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है।
12 दिसंबर को टोल टैक्स किसानों ने करवाएं थे फ्री
12 दिसंबर को किसानों ने भारत के सभी टोल टेक्स कृषि कानूनों के विरोध फ्री करवाएं थे। धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। तीन कानूनों का विरोध किया था।
विभिन्न खापों के लोग भी पहुंचे धरने पर
लघु सचिवालय में सर्वजात सर्वखाप, ढुल खाप, चहल खाप, बैनीवाल खाप इत्यादि खापों के साथ जिले भर के किसान धरने पर पहुंचे है।
ये भी पढ़ें: लाल आलू की फसल ने कर दिया मालामाल, खेत में ही लग जाती बोली
ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक है गुरुद्वारा नीम साहिब, अमावस्या के दिन जुटती श्रद्धालुओं की भीड़, आए थे सिखों के नौवें गुरु
ये भी पढ़ें: अटैक करने से पहले रोका जाएगा पीला रतुआ, नौ राज्यों पर वैज्ञानिकों की नजर
ये भी पढ़ें: कभी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर जुटते थे श्रद्धालु, अब बिना दर्शन के लौटे
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें