कुरुक्षेत्र में जुटे किसान, अगस्त में करेंगे बड़ा आंदोलन
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय किसान महासंघ ने एक से 10 जून तक गांव बंद अभियान को सफल ब
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
राष्ट्रीय किसान महासंघ ने एक से 10 जून तक गांव बंद अभियान को सफल बताते हुए अब अगस्त माह में एक बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। इस आंदोलन को लेकर शुक्रवार को जाट धर्मशाला में आयोजित महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में रणनीति तैयार की गई है। हालांकि फिलहाल इस आंदोलन की रणनीति की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इतना तय है कि यह आंदोलन ज्यादा से ज्यादा दो से तीन दिन का ही होगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए महासंघ ने किसानों से सुझाव भी मांगे हैं।
महासंघ ने गांव बंद अभियान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में एक बात सामने आई कि शुरुआती चार दिनों तक आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा था, लेकिन ज्यादा लंबा समय होने के कारण आंदोलन को चलाने में दिक्कत आई। पदाधिकारियों ने इस बात को माना कि यह अभियान आम जन को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहा है। ऐसे में इसे सफल माना जा सकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगला आंदोलन भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ जोड़कर ही चलाया जाएगा। इस आंदोलन को लोगों की ज्यादा से ज्यादा सहानुभूति मिली है। किसानों के लिए यह एक शुभ संदेश है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष जसबीर भट्टी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों से सुझाव मांगें। उन्होंने कहा कि गांव बंद अभियान में जो खामियां रही हैं इस बार उन्हें दूर किया जाएगा। इस मौके पर सिरसा जिला प्रधान गुरदास ¨सह, ओम प्रकाश किठाना, रजनीश कुमार, महावीर ¨सह, धर्मपाल छौत, सुरेश कौथ, बलबीर ¨सह मान आदि किसान नेता उपस्थित रहे। अगस्त में किया जाएगा बड़ा आंदोलन : गुरनाम
राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी के सदस्य गुरनाम ¨सह चढूनी ने कहा कि अगस्त माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। रणनीति पर अंतिम फैसला महासंघ की कोर कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। गांव बंद अभियान सफल रहा है। इस अभियान के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े हैं, यही इस आंदोलन की सफलता है।