Move to Jagran APP

हरियाणा में तेज धमाके से सहमा परिवार, छत पर गिरा उल्‍का पिंड जैसा पत्‍थर

हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर कस्‍बे में दहशत फैल गई। अचानक एक तेज धमाका हुआ। परिवार वालों ने जब घर की छत पर जाकर देखा तो पत्‍थर के अवशेष पड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये उल्‍कापिंड है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 01:47 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 01:47 PM (IST)
हरियाणा में तेज धमाके से सहमा परिवार, छत पर गिरा उल्‍का पिंड जैसा पत्‍थर
यमुनानगर में छत पर उल्‍का पिंड जैसा पत्‍थर धमाके के साथ गिरा।

बिलासपुर (यमुनानगर), संवाद सहयोगी। बिलासपुर कस्बे की गुलशन कालोनी में वीरवार को बारिश के साथ एक घर में बिजली की जोरदार गरज के साथ तेज धमाका हुआ। जिससे परिवार डर गया। बाद में छत पर जाकर देखा तो छत पर कुछ सीमेंट जैसे पत्थर के अवशेष मिले। जिसकाे लेकर परिवार के लोग असमंजय में हैं। अभी तक जांच के लिए प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा।

loksabha election banner

बच्चों के साथ थी महिला घर पर

मकान के मालिक सुरेंद्र सिंह की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि सुबह से हाे रही बारिश हो रही थी। बच्चे अपने कमरों में पढ़ाई कर रहे थे। उनके पति सुरेंद्र सिंह को बारिश में किसी काम से अचानक बाहर जाना पड़ा। उनकी सास भी बिलासपुर से बाहर परिजनाें के पास गई हुई है।

जैसे ही छत से नीचे आई तेज धमाका हुआ

मनजीत कौर को छत पर बने कमरे से काम करने के बाद वह नीचे आ रही थी। जैसे ही मनजीत कौर कमरे से नीचे आई तो अचानक धमाके के साथ बिजली कड़कड़ने की जोरदार आवाज आई। बिजली की आवाज के साथ ही छत पर कुछ जोर से धमाके के साथ गिरा। धमाके से बच्चे और वह घबरा गई। सभी अंदर कमरे में बैठ गए।

हिम्मत जुटाते हुए गई छत पर

कुछ ही देर बाद हिम्मत दिखाते हुए वह छत पर गई। वहां पर देखा कि छत पर सीमेंट से निर्मित किसी वस्तु के अवशेष मिले, लेकिन किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। छत पर गिरने वाला पत्थर साढे़ तीन फीट से अधिक का था। वह इसको एकत्र करने लगी तो वह बिखर गया। उसका लगा कि उनके पति उसको कहीं से लेकर आए होंगे उन्होंने इस बारे में फोन कर उससे बात की तो सुरेंद्र ने बताया कि वह इसको नहीं लाए। वह शाम को घर आए।

बरसात व बिजली के साथ उल्का पिंड बहुत कम गिरता है : भट्ट

माडल स्कूल के विज्ञान के प्राध्यापक योगेश भट्ट ने बताया कि प्रकृति सबसे बलवान है। कुछ भी कर सकती है, लेकिन बारिश व बिजली की कड़कडा़हट के साथ उल्का पिंड गिरने के बहुत कम संभावना होती है। उल्का पिंड बहुत तेजगति से नीचे गिरता है। जिससे काफी नुकसान हो सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी जांच के बाद ही मिल सकती है।

मौके पर भेजे जाएंगे अधिकारी

एसडीएम जसपाल सिंह गिल का कहना है कि गुलशन कालोनी में छत पर कुछ गिरने की सूचना मिली है। यहां पर टीम को भेजा जाएगा। उसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उधर, बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि उनको इस मामले की अभी तक कोई सूचना नहीं है। फिर भी जांच करवाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.