Move to Jagran APP

कोरोनावायरस से संक्रमित महिला के परिवार ने दी जन्मदिन की पार्टी, कई लोग शामिल, केस

यमुनानगर में एक कोरोना वायरस से संक्रमित महिला के परिवार ने जन्‍मदिन की पार्टी दी थी। इस पार्टी में पड़ोसियों के साथ रिश्‍तेदार भी शामिल हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 01:54 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 01:54 PM (IST)
कोरोनावायरस से संक्रमित महिला के परिवार ने दी जन्मदिन की पार्टी, कई लोग शामिल, केस
कोरोनावायरस से संक्रमित महिला के परिवार ने दी जन्मदिन की पार्टी, कई लोग शामिल, केस

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर लॉकडाउन के दौरान जन्‍मदिन पार्टी का मामला सामने आया है। यह पार्टी कोरोना वायरस से संक्रमित महिला के परिवार वालों ने दी थी। इसमें पड़ोसियों के साथ पंजाब से रिश्‍तेदार भी आए थे। पुलिस ने केस दर्ज लिया है। 

loksabha election banner

सरोजनी कॉलोनी में 33 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण पंजाब से आए रिश्तेदारों की वजह से हुआ। 27 अप्रैल को उनके देवर ने बेटी के जन्मदिन की पार्टी दी थी। जिसमें रिश्तेदार व पड़ोसी शामिल हुए थे। इस पार्टी में महिला गई थी। इसके बाद ही उसे बुखार व खांसी के सिमटम हुए। जांच में वह कोरोना संक्रमित आई। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए महिला के देवर व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

पंजाब के मोहाली से भी आया था परिवार 

पंजाब के मोहाली निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सरोजनी कॉलोनी में अपने माता-पिता के पास आया था। यहां पर 27 अप्रैल को उसकी पत्नी का जन्मदिन था। इस जन्मदिन पार्टी में परिवार के अलावा उनके पड़ोस में रहने वाले परिवार व रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। 

पार्टी में शालि लोगों की वजह से महिला संक्रमित हुई थी 

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने लॉकडाउन में जन्मदिन की पार्टी की। यह सरकार के आदेशों का उल्लंघन है। उसने जन्मदिन की पार्टी में पड़ोसियों व रिश्तेदारों को एकत्र किया। जिसकी वजह से ही 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुई। इस पर मोहाली से आए व्यक्ति व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

पांच और को किया गया एडमिट

कोविड अस्पताल में पांच ओर संदिग्ध लोगों को एडमिट किया गया है। इनमें भी  बुखार, खांसी के लक्षण थे। अब कोविड अस्पताल में 17 मरीज एडमिट हैं। इनमें से पांच को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अन्य के अभी सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं इन संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के भी एहतियातन सैंपल भेजे गए हैं। सरोजनी कॉलोनी के 20 और कुटीपुर गांव से सात लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। इनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। 

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब तक जिले से 1943 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 1634 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल आठ केस पॉजिटिव मिले थे। इनमें से तीन ठीक होकर घर चले गए। पांच अभी एक्टिव केस हैं। अभी 301 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह एक दूसरे के संपर्क में न आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.