Move to Jagran APP

पूजा करने आए थे यमुना नदी, युवती को पानी में आगे जाने से रोका, एक-एक कर छह की मौत

पानीपत के जलमाणा में दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना नदी में छह लोग डूब गए। युवती पानी में आगे जाने लगी तो रोका। देखते ही देखते बचाने में छह लोग डूब गए। सभी के शव मिल गए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 12:57 PM (IST)
पूजा करने आए थे यमुना नदी, युवती को पानी में आगे जाने से रोका, एक-एक कर छह की मौत
पूजा करने आए थे यमुना नदी, युवती को पानी में आगे जाने से रोका, एक-एक कर छह की मौत

पानीपत, जेएनएन। पानीपत के गांव जलमाणा में यमुना किनारे पूजा करने आए एक ही कुनबे के छह लोग नदी में डूब गए। दरअसल, एक युवती और दो बच्चे नदी में आगे नहाने चले गए। इसी दौरान तीनों डूबने लगे। इन्हें बचाने के लिए एक महिला और दो नाबालिगों ने छलांग लगा दी। 

loksabha election banner

नदी में आगे कुंड था, जिससे कोई बाहर नहीं निकल सका। किनारे के पास ग्रामीणों ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने आसपास तलाशा लेकिन सभी आगे बह गए। मौसी, भतीजे व परिवार की युवती के शव को पानी से निकाल लिया गया, बहन-भाई सहित तीन के शव बुुुुुुुधवार को मिले। पुलिस ने यमुना किनारे से कपड़े व पूजा की सामग्री बरामद की है। 

घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। मजदूरी करने वाले जलमाणा गांव के सुशील कुमार उर्फ शील्ला ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, बेटे 15 वर्षीय सागर, 12 वर्षीय बेटी पायल, साढू चंदौली गांव के मामन के बेटे 16 वर्षीय बादल, दूसरे साढू करहंस गांव के दलीप के बेटे 15 वर्षीय गौरव और परिवार की 18 वर्षीय सरिता, यमुना पर पूजा-अर्चना के लिए गए थे। साथ में एक जोड़ी कपड़े भी ले गए थे। बच्चे व सरिता दो-दो फीट गहरे पानी में नहा रहे थे। एकाएक आगे जाने लगे। 

पत्नी सोनिया ने उन्हें गहरे पानी में जाने से रोका भी। सरिता ने कहा कि वह तैरना जानती है। यमुना पार कर लेगी। तभी वो गहरे कुंडी में चली गई। सरिता डूबने लगी तो पत्नी और बच्चे बचाने के लिए कुंड में गए। देखते ही देखते पानी में डूब गए। उसने शोर मचाया। सभी को डूबते देख वह बेहोश हो गया। पास में पशु पालक और किसान दौड़े, लेकिन तब तक सभी छह लोग डूब चुके थे। 

सूचना मिलते ही जलमाणा, अधमी, मिरजापुर के सैकड़ों ग्रामीण दौड़कर यमुना पर पहुंचे। गोतोखारों की मदद से दो किलोमीटर के दायरे में दिन के 11 बजे सोनिया, सरिता और बादल के शवों को पानी से बाहर निकाला। सोनिया और सरिता के शवों का जलमाणा और बादल के शव का चंदौली गांव में अंतिम संस्कार कया गया। मौके पर डीसी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी कुलदीप सिंह और नायब तहसीलदार नरेश कौशल भी पहुंचे। निजी गोताखोरों और बोट की मदद से गौरव, सागर और पायल की तलाश पानी में तलाश की जा रही है। 

यमुना में डूबे मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मामले की जानकारी मिली। पूर्व सीएम परिजनों को सांत्‍वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। 

सभी मजदूर परिवार से थे

पानी में डूबने वाले युवती व बच्चों के पिता दिहाड़ी व खेत मजदूरी करते हैं। गौरव दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उससे बड़ा भाई हर्ष है। पिता दलीप मजदूरी करते हैं। बादल दसवीं कक्षा का छात्र है। पिता मामन मजदूर करते हैं। सरिता के पिता श्यामलाल मजदूरी करते हैं। वर्जनसुशील का परिवार, उसके रिश्तेदार के बच्ची व परिवार की युवती पूजा-अर्चना के लिए यमुना पर गए थे। इसी दौरान नहाते हुए महिला, युवती सहित छह बच्चे यमुना में डूब गये। यमुना किनारे से पूजा की सामग्री व कपड़े बरामद कर लिए हैं। 

श्रीभगवान, प्रभारी, बापौली थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.