पुलिसकर्मी बन दुष्कर्म पीड़िता पर बनाया समझौते का दबाव
किला थाना क्षेत्र में जेल से छूटकर आए बलवान मलिक और उसके एक साथी ने खुद को पुलिसकर्मी बता दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया।
By Edited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:31 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : किला थाना क्षेत्र में जेल से छूटकर आए बलवान मलिक और उसके एक साथी ने खुद को पुलिसकर्मी बता दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि 19 जुलाई को वह घर पर मौजूद थीं। कार सवार दो युवक उनके घर आए। खुद को पुलिसकर्मी बता विकास गर्ग दुष्कर्म कांड मामले में बातचीत करने की बात कही। परिवार को उनके ऊपर शक हुआ तो आरोपितों ने खुद को करनाल जेल के कर्मचारी बताया। फिर बलवान मलिक ने अपने जमानत पर रिहा होने की बात कहकर उसे उद्यमी विकास गर्ग से समझौता करने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी सुमित कुमार को मामले की शिकायत दी। किला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। बता दें कि युवती ने आरोपित उद्यमी विकास गर्ग पर लगभग 10 साल तक युवती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें