Move to Jagran APP

असल नोट को स्कैन कर बनाते थे नकली नोट

जागरण संवाददाता, पानीपत: नकली नोट गिरोह के सरगना हिसार के हसनगढ़ के भीम सिंह अपने गिरोह के छह

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 May 2017 02:31 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 02:31 AM (IST)
असल नोट को स्कैन कर बनाते थे नकली नोट
असल नोट को स्कैन कर बनाते थे नकली नोट

जागरण संवाददाता, पानीपत: नकली नोट गिरोह के सरगना हिसार के हसनगढ़ के भीम सिंह अपने गिरोह के छह सदस्यों के साथ मिलकर असली नोटों को कंप्यूटर से स्कैन कर लाखों के नकली नोट तैयार करता था। नोट की खेप हिसार में छिपाए जाने की आशंका ने सीआइए-2 टीम ने भीम को साथ लेकर सोमवार को हिसार सहित उसके कई ठिकानों पर छापामारी की है। पुलिस कंप्यूटर व नकली नोट सामान बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। सीआइए-2 प्रभारी छबील सिंह ने बताया कि कंप्यूटर से स्कैन कर नकली नोट तैयार करने में और कितने लोग मदद कर रहे हैं, यह भी पता लगाया जा रहा है। चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा भीम सिंह शातिर है। वह उन्हें इधर-उधर भटका रहा है।

loksabha election banner

सीआइए-2 ने गत शनिवार को सेक्टर-12 नवांकोट गुरुद्वारा के पास से नकली नोट गिरोह के आका भीम सिंह, उसके गुर्गे रोहतक के पवन, फतेहाबाद के राजबीर, करनाल के गुलाब, जींद के पवन, हिसार के अनिल और असंध के निरंजन को नकली नोट, नीली बत्ती लगी गाड़ी व एक अन्य गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। तीन आरोपी पुलिस की वर्दी में थे।

अंबाला में भी लोगों को ठगे जाने की आशंका : सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि अंबाला सीआइए इंचार्ज ने कॉल कर भीम सिंह व उसके गुर्गो के ठगी करने के तरीके की जानकारी ली है। इस तरह से अंबाला में भी असल नोटों के बीच कागज के टुकड़े की गड्डी से लोगों को ठगा गया है। आशंका है कि यह ठगी भीम सिंह के गिरोह ने की है।

जेल से छूटते ही कर लेते थे ठगी

भीम सिंह के खिलाफ चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में ठगी के 12 मामले दर्ज हैं। इसी तरह से उसके गुर्गे राजबीर के खिलाफ 10, गुलाब व निरंजन के खिलाफ 3-3 धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार भीम सिंह व उसके गुर्गे जेल से छूटते ही नकली नोटों के जरिये लोगों को ठग लेते थे। वे एक शहर में ठगी करने के बाद वहां नहीं जाते थे। वे दूसरे शहर में शिकार तलाशते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.