हुकूमत राय की आंखें उनके निधन के बाद भी देखेंगी दुनिया
जागरण संवाददाता समालखा कस्बे के मॉडल टाउन निवासी 77 वर्षीय हुकूमत राय मल्होत्रा का सुबह
जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे के मॉडल टाउन निवासी 77 वर्षीय हुकूमत राय मल्होत्रा का सुबह निधन हो गया। मृत्यु उपरांत स्वजनों ने स्वेच्छा से उनके नेत्रों का दान किया। जनसेवा दल, पानीपत के चमनलाल गुलाटी और कृष्ण मनचंदा ने नेत्रदान का कार्य पूरा किया। उनकी धर्मपत्नी पुष्पा मल्होत्रा, बेटा संजीव, पुत्रवधू मंजू, बेटियां संतोष, रमा, प्रेम, पूजा, रजनी, मोनिका ने नेत्रदान के समय भजन कीर्तन कर पिता के आत्मा की शांति के लिए परमात्मा का स्मरण किया। जनसेवा दल के समालखा अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि सुबह के समय हुकूमत राय के निधन के उपरांत स्वजनों ने नेत्रदान के लिए संस्था को बुलाया। उनके भाई बलवंत राय मल्होत्रा, हकीकत मल्होत्रा, इंद्रपाल, दर्शन लाल और गुलशन आदि भी वहां मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में स्वजनों को संस्था की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया।