Haryana Election result 2019: हर ओर नमो-नमो, तस्वीरों में देखिए समर्थकों का ये अंदाज
महासमर 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। हरियाणा में भी रिकॉर्ड मतों से सभी सीट भाजपा ने जीत लीं। ऐसे में तस्वीरों में देखिए समर्थकों का जश्न।
पानीपत, जेएनएन। 23 मई 2019 का दिन राजनीति के इतिहास में दर्ज हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में हर ओर नमो नमो की चर्चा शुरू हो गई। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी पूरा देश मोदीमय हो चुका था। हरियाणा में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत से उत्सव जैसा माहौल हो गया। कई रिकॉर्ड टूटे। कई सियासी दिग्गजों के अरमान चकनाचूर हो गए। भाजपा के प्रचंड बहुमत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक जश्न मनाया जाने लगा। इन तस्वीरों में देखिए लोकतंत्र के उत्सव की।
ये भी पढ़ें : Haryana Election result 2019 करनाल में संजय, कुरुक्षेत्र में नायब और अंबाला से कटारिया विजेता
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप