Move to Jagran APP

डांडिया की मस्ती में झूमा हर दिल, शहरवासी बोले-शुक्रिया दैनिक जागरण Panipat News

दैनिक जागरण के दो दिवसीय पांचवें डांडिया रास-2019 में जमकर शहरवासी झूमे। सोनिया कश्यप और ज्योतिका खुराना संयुक्त रूप से गरबा क्वीन बनीं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 05:26 PM (IST)
डांडिया की मस्ती में झूमा हर दिल, शहरवासी बोले-शुक्रिया दैनिक जागरण Panipat News
डांडिया की मस्ती में झूमा हर दिल, शहरवासी बोले-शुक्रिया दैनिक जागरण Panipat News

पानीपत, जेएनएन। बाजे रे, बाजे रे, ढोल बाजे ... आयो रे म्हारो ढोलना..। गरबा के ऐसे गीतों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर धूम मचा दी। मौका था दैनिक जागरण के दो दिन चलने वाले पांचवें डांडिया रास-2019 का। करीब ढाई घंटे चले कार्यक्रम में गरबा की मस्ती उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी। 

loksabha election banner

मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) राकेश रोशन और सहायक प्रबंधक (सीसी) आरएल मिड्ढा रहे। राकेश रोशन ने पत्नी राजलक्ष्मी संग दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।  उन्होंने कहा कि नवरात्र में गरबा का अलग स्थान है। पहले यह गुजरात तक ही था। अब कई प्रदेशों की संस्कृति का हिस्सा बन गया है। दैनिक जागरण का डांडिया उत्सव सराहनीय है। इससे लोगों में जुड़ाव बढ़ता है। डीपीएस पानीपत रिफाइनरी में अंग्रेजी अध्यापिका ज्योति वर्मा और नवी कादियान ने शानदार एंकरिंग से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। ब्रांड वैली की तरफ से सेल्स मैनेजर साहिल ने विजेताओं को गिफ्ट बाउचर दिए।

panipat

रजनी बैनीवाल और आदित्य की जोड़ी ने हरियाणवी गीतों पर दी प्रस्तुति 

दैनिक जागरण की मिसेज पानीपत रजनी बैनीवाल ने अपने सहयोगी आदित्य के साथ हरियाणवी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी झूम उठे। रजनी-आदित्य की जोड़ी ने तारे गिन-गिन के...गीत से अपनी शुरुआत की। इसके बाद बंदड़े ने तेरे लड़ाए कौन्या लाड़..., ...मनै कहवे बहू सब काले की...और तेरी आंख्या का यो काजल समेत कई गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। 

पुरस्कारों की लगी झड़ी 

सोनिया कश्यप और ज्योतिका खुराना संयुक्त रूप से गरबा क्वीन बनीं। ब्रांड वैली शोरूम के सेल्स मैनेजर साहिल ने पुरस्कृत किया। एलके होंडा गोहाना रोड के एमडी ललित गोयल और उनकी पत्नी पूजा गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण का पांचवां डांडिया सराहनीय है। कोरियोग्राफर डांस स्टेप एकेडमी सेक्टर-12 के संचालक सुनील मंडल ने गरबा कराया। 

 panipat

प्रिंसी के डांस से सबकी धड़कन थमी 

छठी कक्षा की प्रिंसी ने डांस की शानदार प्रस्तुति से सबकी धड़कनें थाम दी। जबरदस्त स्टेप पर हर कोई हैरान रह गया। पिता बलवान सैनी ने बताया कि सुनील सेठी के निर्देशन में एक स्टेप फिल्म में डांस की प्रस्तुति दे चुकी है। इस फिल्म की मुंबई में शूटिंग की गई थी। 

गृहिणी अपनी मेहनत से बनी बेस्ट डांसर

गरबा में बेस्ट डांसर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिल्पा बनी। शिल्पा ने बताया कि वह मतलौडा की रहने वाली है। उसकी शुरू से ही डांस में रुचि थी। 15 साल पहले भरत बवेजा के साथ उसकी शादी हुई। परिवार की जिम्मेदारी आने पर डांस को पीछे छोडऩा पड़ा। अब बच्चे बड़े हो गए हैं। वह हर रोज सुबह 5 बजे उठकर डांस की रिहर्सल करती है। 

 panipat

आइईसी इंस्टीट्यूट के निदेशक कुलविंदर पाल सिंह ने बताया कि दैनिक जागरण का डांडिया रास सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से समाज का हर वर्ग जुड़ता है।

रुपेंद्र कौर ने बताया कि नवरात्र में डांडिया की खास पहचान होती है। दैनिक जागरण के धार्मिक कार्यक्रम आयोजन कर समाज में अपनी भागीदारी दर्ज कराता है।

एमजेआर लॉन के एमडी कंवर रविंद्र सैनी ने बताया कि आज पिता दिवंगत फतेह सिंह सैनी की पुण्यतिथि है। परिवार इस दिन लोगों को गीता भेंट करता है। दैनिक जागरण का नवरात्र में डांडिया कार्यक्रम सराहनीय कदम है। 

शिखा सैनी ने कहा कि डांडिया में जमकर मस्ती की। यह कार्यक्रम पारिवारिक रंग लाता है। इसमें बच्चे, माता-पिता और बड़े बुजुर्ग एक ही मंच पर प्रस्तुति दे सकते हैं। 

सेक्टर-11 की चारू ने बताया कि डांडिया उत्सव में पहली बार अपनी प्रस्तुति दी। मुझे इसमें भाग लेकर अच्छा लगा। दैनिक जागरण का डांडिया उत्सव शानदार रहा। 

 panipat

डांडिया के साथ मस्ती में झूमे : शिल्पा

तहसील कैंप से आई शिल्पा ने बताया कि डांडिया के साथ मस्ती में झूमने का अवसर मिला। दैनिक जागरण हमेशा कुछ न कुछ नया ही करता है। पहली बार कार्यक्रम हिस्सा लिया। पिछले साल भी काफी प्रशंसा पड़ोसियों से सुनी थी। तभी से मन बना लिया था। 

तीन वर्षों से कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे : कीर्ति

सेक्टर 11 वासी कीर्ति ने बताया कि डांडिया में पिछले तीन साल से भाग ले रही हूं। परिवार के साथ आते हैं। पहली बार एसडी विद्या मंदिर में आयोजन में भाग लिया था। हर वर्ष कार्यक्रम में कुछ न कुछ नया जुड़ता हैं। यहां आकर पारिवारिक माहौल मिलता है। 

 panipat

मन को भा गया कार्यक्रम : कुसुम तुली

आठ मरला से परिवार के साथ डांडिया नाइट देखने पहुंची कुसुम तुली ने बताया कि पहली बार आए हैं। परिवार साथ है। कार्यक्रम मन को भा गया है। डांडिया खेलने का मौका भी मिला है। परिवार के साथ गरबा किया है। पूरे परिवार ने आनंद लिया। 

डांडिया नाइट में आना अच्छा लगा : अर्पिता शर्मा

इंसार मार्केट में रहने वाली अर्पिता ने बताया कि अच्छा आयोजन लगा। पारिवारिक प्रोग्राम है। दैनिक जागरण कुछ न कुछ नया करता रहता है। संस्कारशाला में बच्चे सीख रहे हैं। पारिवारिक मनोरंजन के लिए डांडिया का आयोजन बेहतर प्रयास है। 

 panipat

पहली बार डांडिया किया : कृष्णा

सेक्टर 24 की कृष्णा ने बताया कि पहली बार डांडिया खेला। कार्यक्रम मन को इतना अधिक भा गया कि अगली बार भी डांडिया नाइट में जरूर आएंगे। इसके लिए दैनिक जागरण की टीम को बधाई। साल में दो बार यह कार्यक्रम होना चाहिए। 

बेहतर कार्यक्रम रहा : कुणाल

तहसील कैंप से आए कुणाल ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम बेहतरीन रहा। पूरा आनन्द लिया। परिवार के साथ इस तरह के आयोजन कम ही होते हैं। पहले दिन आर नेत पंजाबी स्टार गायक को सुनने भी आया था। दोनों दिन खूब आनन्द लिया। 

panipat 

पिछली बार भी परिवार के साथ आए

हरजीत सिंह न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी से आए हरजीत सिंह ने बताया कि पिछली बार भी डांडिया नाइट देखने आया था। कार्यक्रम इतना अच्छा लगा था कि इस बार परिवार ने आने की जिद की। कार्यक्रम में पंजाबी सुपर स्टार सुनने का अलग से मौका मिलता है। 

हर बार आते हैं डांडिया में : शमा

खन्ना रोड किशन पुरा से आई शमा ने बताया कि हर बार डांडिया देखने आते हैं। अब तो खेलने भी लगे हैं। पारिवारिक माहौल में इससे अच्छा मनोरंजन शहर में कहीं नहीं होता। दैनिक जागरण कुछ न कुछ करता रहता है। 

दैनिक जागरण की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में पहली बार परिवार सहित आया हूं। इसमें लोगों की भागीदारी गजब की है। उसे भी अच्छा लगा। हर साल कार्यक्रम में शिरकत करूंगा। 

राजीव गोयल, निवासी सेक्टर 11  

दो साल से डांडिया कार्यक्रम में बहुओं व पोतों को साथ आ रही हूं। इस समारोह में कामकाजी महिलाओं को हुनर दिखाने का मौका मिलता है। दैनिक जागरण की अच्छी पहल है।  

लक्ष्मी, निवासी विर्क नगर।

 panipat

डांडिया क्वीन के खिताब से मिली खुशी  

पहली बार दैनिक जागरण के डांडिया नाइट कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। डांडिया क्वीन चुने जाने से बहुत खुश हूं। इससे अधिक प्रसन्नता इस बात की है कि जागरण ने शहरवासियों को त्योहारी सीजन में खुशियां साझा करने का मौका दिया है। 

-दिव्या आर्य, मिसेज इंडिया फेस विनर एवं मिसेज हरियाणा

दूसरी बार चुनी गईं गरबा क्वीन  

मेरे लिए इससे अधिक खुशी की बात नहीं हो सकती कि दूसरी बार गरबा क्वीन चुनी गई हूं। गत वर्ष दैनिक जागरण के डांडिया रास में भी विनर बनी थी, इस बार संयुक्त रूप से इनाम मिला है। महिलाओं को घर की देहरी से बाहर निकालकर परिवार संग डांस और मस्ती का मौका जागरण पहले से देता आया है।  

ज्योतिका खुराना, गरबा क्वीन संयुक्त विजेता

 panipat

पहली बार में ही बनी विनर

मिसेज नॉर्थ इंडिया रह चुकी हूं, उससे कहीं अधिक खुशी अपने शहर में दैनिक जागरण की गरबा क्वीन विनर बनने से मिला है। इस बार संयुक्त विजेता हूं। परिवार के संग नाचते-गाते कब तीन घंटे बीत गए पता नहीं चला। ऐसे आयोजन शहर में होते रहने चाहिए ताकि महिलाओं को मंच मिले। 

सोनिया कश्यप, विर्क नगर 

 panipat

डांसिंग ब्वॉय बने गुरप्रीत

पंजाबी होने के नाते डांस तो मेरी रग-रग में है। दैनिक जागरण के डांडिया नाइट में किसी इनाम की सोचकर हिस्सा नहीं लिया था। मुझे पता भी नहीं था कि ज्यूरी की नजर है। पूरी मस्ती के साथ गरबा किया और विनर बन गया। परिजन भी खुश होंगे, दोस्त तो जरूर पार्टी मांगेंगे। 

गुरप्रीत, बेस्ट डांसिंग ब्वॉय

दूसरी बार विजेता बनी वशिष्ठ फैमिली 

एनएफएल वासी वशिष्ठ परिवार बेस्ट डांसिंग फैमिली चुनी गई। इसमें विनोद वशिष्ठ, रजनी वशिष्ठ, नित्या और विदित शामिल रहे। विनोद ने बताया कि गत वर्ष भी विजेता बने थे। इस बार बिल्कुल नहीं सोचा था कि दूसरी बार भी चुने जाएंगे। दैनिक जागरण ने पूरे परिवार को खुशी दे दी है। 

बेस्ट कपल की मस्ती देखने लायक रही 

गोशाला मंडी के संजीव त्यागी और संगीता त्यागी बेस्ट डांसिंग कपल चुने गए। दंपती के गरबा स्टेप्स भी देखने लायक रहे। दोनों ने बताया कि दैनिक जागरण के आयोजनों की शहर में खूब चर्चा होती है। देखने आए थे, तमाम फैमिली को गरबा करते देख पैर खुद थिरकने लगे। मस्ती से गरबा किया और विजेता बन गए। 

 panipat

स्वर्गीय फतेह सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

एमजेआर लॉन के निदेशक कुंवर रविंद्र सिंह सैनी के पिता स्वर्गीय फतेह सिंह सैनी की रविवार को पुण्यतिथि थी। आयोजन के दौरान ही शहरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कुंवर रविंद्र सिंह ने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव अच्छी सोसाइटी में बैठने, ईमानदारी से बिजनेस की सीख दी थी। समय कभी नहीं रुकता। आगे बढऩे रहने का नाम जिंदगी है। 

सेल्फी प्वाइंट रहा खास  

डांडिया नाइट के दूसरे दिन दैनिक जागरण का सेल्फी प्वाइंट खास रहा। शनिवार की देर शाम पंजाबी गायक आर नेत ने शहरवासियों को अपने सुरों से मदहोश किया था। जागरण ने उस कवरेज को सेल्फी प्वाइंट का लुक दिया था। तमाम परिवारों ने न्यूज कवरेज के साथ खड़े रहकर सेल्फी ली, ताकि यादगार बनी रहे। 

 panipat

रेगिस्तान के जहाज की सवारी  

रेगिस्तान के जहाज ऊंट की सवारी आयोजन का खास आकर्षण रही। सवारी के लिए कूपन लेने की होड़ रही। सजा-धजे ऊंट की सवारी करने के लिए बच्चे तो लालायित थे ही, बड़े भी इस मौके को गंवाना नहीं चाहते थे। कुछ कपल ने तो एक साथ सवारी का मजा लिया। डांडिया स्टिक के लिए भी स्टाल पर भीड़ रही। 

 panipat

आश्विन में झूले की पींगें

डांडिया नाइट में झूला भी लगाया गया था। महिलाओं ने गुजरात के लोकगीत गाते हुए झूले पर पींगें भरी। झूला पर बैठकर सैंकड़ों कपल ने सेल्फी ली। गोल्डन कार विशेष आकर्षण रही। कई फैमिली ने कार की सीटों पर बैठ तो कुछ ने पास खड़े होकर सेल्फी ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.