Move to Jagran APP

सिवाह से ई-रिक्शा चोरी

सिवाह गांव के वकील ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा किया था। वहां से उसका रिक्शा चोरी कर लिया गया। उसने आसपास भी तलाश की लेकिन रिक्शा नहीं मिला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 07:57 PM (IST)
सिवाह से ई-रिक्शा चोरी
सिवाह से ई-रिक्शा चोरी

जांस, पानीपत : सिवाह गांव के वकील ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा किया था। वहां से उसका रिक्शा चोरी कर लिया गया। उसने आसपास भी तलाश की, लेकिन रिक्शा नहीं मिला। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शास्त्री कालोनी से मां-बेटा लापता

loksabha election banner

जासं, पानीपत : शास्त्री कालोनी के शाकिर अली ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी आसना दो साल के बेटे अरमान को लेकर घर से लापता है। उसने दोनों की रिश्तेदारी व आसपास की कालोनियों में तलाश की, लेकिन भेद नहीं चला। किशनपुरा चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके मां-बेटे की तलाश शुरू कर दी है। अर्जुन नगर से किशोरी का अपहरण

जासं, पानीपत : अर्जुन नगर की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 16 वर्षीय बहन दो साल से उसके पास रह रही थी। शनिवार को उसकी बहन घर से बाजार गई थी। तभी से बहन लापता है। उसकी बहन का किसी ने अपहरण कर लिया है। थाना पुराना औद्योगिक ने अपहरण का केस दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। शहर में एक लड़का और व्यक्ति लापता

जासं, पानीपत : महाजन वाली गली की रहने वाली रूबी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति मोहित घर से बाहर गया था। इसके बाद से पति लापता है। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज करके व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। उधर, तहसील कैंप से 17 वर्षीय सचिन घर से बाहर गया था। तभी से लापता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.