Move to Jagran APP

एक रिश्‍ता ऐसा भी, बर्थ डे हो या कोई त्योहार, पौधा लगाकर मनाते हैं जश्न

पानीपत में पेड़-पौधों से एक रिश्‍ते की कहानी सामने आई है। बर्थडे हो या कोई भी त्‍योहार। पौधा लगाकर ही जश्‍न मनाया जाता है। अशोक ने 20 साल में तैयार किया पेड़। तो राजेश मलिक ने पिता की प्रेरणा से लगाने शुरू किए पौधे दो साल में 40 पौधे लगाए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:49 AM (IST)
एक रिश्‍ता ऐसा भी, बर्थ डे हो या कोई त्योहार, पौधा लगाकर मनाते हैं जश्न
इनका संकल्‍प केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि बड़ा होने तक देखरेख भी करना है।

पानीपत, जागरण संवाददाता। आज के युग में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। वहीं कई जगहों पर आज भी पेड़-पोधे के रिश्तों को जिंदा रखे हुए हैं। किसी ने पिता से प्रेरणा लेकर पौधे लगाने शुरू किए तो कोई 20 साल से पेड़ बचाने के लिए पौधों को सहेजकर पेड़ बनाने में लगे हैं। इससे पर्यावरण तो साफ सूथरा होगा ही, इससे आपसी प्यार-प्रेम भाव का संदेश दे रहे हैं। यहीं कहानी है किशनपुरा निवासी अशोक सैनी का, जिन्होंने 20 साल में एक पेड़ को तैयार किया। दो पौधे और रोपण कर पेड़ बनाने की तैयारी में है। दूसरा सेक्टर 24 पीबीएम एंक्लेव निवासी राजेश मलिक, जिन्होंने अपने 83 वर्षीय पिता बलबीर सिंह से प्रेरणा लेकर दो साल में 40 पौधे लगा दिए। दोनों की परिवारों की अनूठी कहानी।

loksabha election banner

रिश्तों के पेड़ की कहानी

पेड़ बनाना ही लक्ष्य : किशनपुरा निवासी अशोक सैनी ने बताया कि 2002 से पौधारोपण शुरू किया था। जिसमें सड़कों पर पेड़ बहुत ही कम होते जा रहे है। इसीलिए चार साल से दो पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिनको पेड़ बनाना है। इससे पहले 2002 में गोहाना रोड पर किया पौधारोपण आज पेड़ बन चुका है। जिससे गर्मियों में छाया देता है और शुद्ध आक्सीजन मिलती है। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। दुकानदारी के साथ-साथ पौधा लगाना काफी पसंद है। एक बार जो पौधा लगा दिया, उसका ध्यान रखना और बड़ा होने तक की जिम्मेवारी है।

11 साल पहले पिता ने लगाया था पौध, आज बना पेड़

पीबीएम एंक्लेव सेक्टर 24 निवासी राजेश मलिक ने बताया कि परिवार में चार सदस्यीय है। इसमें पिता बलबीर सिंह ने 11 साल पहले अपने जन्मदिन बेलपत्थर का पौधा लगाया था। आज पेड़ बन चुका है। अब दो साल से पिता से प्रेरणा लेकर पत्नी वंदना मलिक व बेटा नवरोज मलिक अपने जन्मदिन, अक्षय तृतीया, हनुमान जयंती व श्रावण शिव रात्रि पर पौधारोपण करते है। उनकी देखभाल भी की जाती है। जब बहार होते है तो माली रखा जाता है। ताकि पौधों को कोई नुकसान न हो सके। इसी तरह दूसरों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

वन विभाग की तैयारी

वन विभाग ने मानसून के लिए खास तैयारी की है। जिसमें जुलाई माह के पहले सप्ताह से आमजन को फ्री में 1.25 लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें इसी तरह कुल 6.70 लाख पौधे तैयार किए हैं। जिसमें जन शक्ति अभियान के तहत सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों व गाम पंचायतों में पौधे वितरित किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.