कहानी सुनाकर दिया पर्यावरण व जीव संरक्षण का संदेश
जागरण संवाददाता, पानीपत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 'अंग्रेजी कहानी सुनाओ' प्रतियोगिता आयोजित
By Edited By: Published: Wed, 18 Jan 2017 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 03:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 'अंग्रेजी कहानी सुनाओ' प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया। बच्चों ने कहानियां सुनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। नन्हे-मुन्नों ने शेर, चूहा, किसान, पेड़, खरगोश, कछुआ, बंदर मामा एवं बिल्ली मौसी के रोचक किस्से सुनाए और सबको हंसाया। बच्चों ने मंच पर पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों एवं महापुरूषों की कहानियों के माध्यम से पर्यावरण एवं जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले संदेश भी दिए।
विंग इंचार्ज नीलम शर्मा और प्रवीन शर्मा की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें