गुरु की चाल से बाबे बेनकाब
अरविन्द झा, पानीपत : वर्ष 2018 भी ढोंगी बाबाओं पर भारी पड़ेगा। दुष्कर्म के दोष में डेरा सच्चा सौदा क
अरविन्द झा, पानीपत : वर्ष 2018 भी ढोंगी बाबाओं पर भारी पड़ेगा। दुष्कर्म के दोष में डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत सलाखों के पीछे कैद है। कुछ अन्य तथाकथित धर्म गुरुओं पर संगीन आरोप लगे हैं।
दरअसल, बृहस्पति ग्रह जब तक शत्रु शुक्र की राशि में रहेगा, चरित्रहीन संतों के लिए खतरे की घंटी है।
वर्ष 2017 के मध्य से ही आकाशीय नक्षत्र कौंसिल में कुछ बदलाव हो गया। बृहस्पति (गुरु) और शुक्र एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। अप्रैल 2017 में गुरु के शत्रु राशि में चले जाने से बाबाओं की पोल पट्टी खुलने लगी। डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत इनमें से एक हैं।
मित्र गुरु की राशि में : शनि ग्रह 27 अक्टूबर 2017 से पहले शत्रु मंगल की वृश्चिक राशि में था। अब यह शत्रु की राशि से निकल कर मित्र गुरु की राशि में चला गया। ग्रह कौंसिल में यह बदलाव भी बाबाओं पर भारी पड़ेगा। अक्टूबर से दिसंबर 2017 तक एक के बाद एक कई बाबाओं पर आरोप लगे। थाने में केस भी दर्ज कराया गया।
इन बाबाओं पर आरोप लगे
-मथुरा में 27 दिसंबर को भागवत कथा सिखाने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले वासुदेव शास्त्री की लोगों ने पिटाई कर दी।
-21 सितंबर को राजस्थान में स्वयंभू फलाहारी बाबा संत कौशलेंद्र के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। बाबा पर दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया।
-दिल्ली में 29 अक्टूबर को जोधपुर निवासी महंत सुंदरदास महाराज पर उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में एक महिला ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कर मामला दर्ज करवाया।
-इंदौर में 10 दिसंबर को ढोंगी साधु अवधेश दास पर भाई-बहन के सामने ही आठवीं कक्षा की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप में केस दर्ज कराया गया।
शनि है दंड का अधिकारी : अवतार
फोटो नं. 03
अवतार सिंह शास्त्री के मुताबिक बृहस्पति व शनि का संबंध ज्ञान से है। शनि दंड का अधिकारी है। नए साल 2018 में शनि का मंगल (वृश्चिक राशि) में होना भी बाबाओं के लिए शुभ संकेत नहीं है। गुरु जब तक दुश्मन शुक्र की राशि में है, बाबाओं की पोल पट्टी खोलने में कामयाब रहेगा।
शुक्र की तुला राशि में बृहस्पति : निरंजन
फोटो- 3 बी
ज्योतिषाचार्य निरंजन पाराशर के अनुसार शुक्र की तुला राशि में बृहस्पति ग्रह का संचार हो रहा था। असली बृहस्पति ज्ञान के अधिष्ठाता हैं। ग्रह कौंसिल की स्थिति के मुताबिक ही नकली चेहरे बेनकाब हुए हैं। 18 मार्च 2018 तक कुछ और बेनकाब होंगे।