मॉडल टाउन इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन का चुनाव 4 अगस्त को, चैंबर के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल आरओ नियुक्त
रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए जाने पर विनोद खंडेलवाल ने कहा कि हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन के अतिरिक्त प्रशासन ने मुझे एक और जिम्मेवारी सौंपी है। ये 293 मेंबर वाली एसोसिएशन का चुनाव है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का चुनाव 4 अगस्त को कराने का रास्ता साफ हो गया है। रजिस्ट्रार कार्यालय ने हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। एसोसिएशन का चुनाव एक साल से लंबित है। रजिस्ट्रार कार्यालय के इस निर्णय को एसोसिएशन के कुछ सदस्य बैठक कर चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं।
मॉडल टाउन की औद्योगिक इकाइयों की अलग से एसोसिएशन बनी है। पूर्व प्रधान विनोद धमीजा ने अपने कार्यकाल की अंतिम बैठक जुलाई 2018 में की। चुनाव पर सहमति न बन पाने से प्रधान पद से त्याग पत्र दे दिया। एसोसिएशन की देखरेख के लिए एक एडहॉक कमेटी बना दी गई। शिव मल्होत्रा को इसका कंवीनर बनाया गया। दस माह बाद फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार ने एक साल से लंबित चुनाव की प्रक्रिया अब पटरी पर ला दी है। एसोसिएशन के हॉल में 3 जुलाई को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। 20 जुलाई से नामांकन भरे जाएंगे।
293 सदस्य चुनाव में लेंगे भाग
रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए जाने पर विनोद खंडेलवाल ने कहा कि हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन के अतिरिक्त प्रशासन ने मुझे एक और जिम्मेवारी सौंपी है। ये 293 मेंबर वाली एसोसिएशन का चुनाव है। एक प्रधान, 3 उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे। बारह सदस्यों की कार्यकारिणी होगी। प्रधान पद के दावेदार छह सदस्यों के नाम के साथ नामांकन फार्म भरेंगे। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया पानीपत की पहचान है। यह वैचारिक चुनाव है। मान सम्मान के साथ चुनाव कराया जाएगा। बुधवार को एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 10-12 बजे तक मौजूद रहेंगे। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर टीम गठित करेंगे। एडहॉक कमेटी के कंवीनर शिव मल्होत्रा से सीधी बातचीत
प्रश्न : आप कब से कंवीनर के पद पर हैं?
उत्तर : करीब दस माह से।
प्रश्न : इस पद पर रह कर क्या जिम्मेवारी निभाई?
उत्तर : मेन डयूटी इलेक्शन करवाने की थी। लेकिन सदस्यों की सूची उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। 7-8 माह बाद दी है। जो सूची दी गई है उसमें 293 सदस्य हैं। पिछली बार चुनाव में 166 सदस्य थे।
प्रश्न : नए सदस्य कैसे बन गए?
उत्तर : एसोसिएशन का एरिया बढ़ा नहीं है। 293 मेंबर पर चुनाव कराने को लेकर एतराज जताया था। इंडस्ट्रियल एरिया के वर्कर ही मेंबर हो सकते हैं। 31 मार्च तक 188 मेंबर थे। गलत मेंबरशिप के लिए रजिस्ट्रार से शिकायत भी की गई।
प्रश्न : दस माह के कार्यकाल में इंडस्ट्रियल एरिया में आपने कोई कार्य किया?
उत्तर : डेवलपमेंट वर्क की ड्यूटी नहीं थी। बस डिस्पेंसरी वर्क तक सिमटा रहा।
प्रश्न : डीएलसी की बैठक में आप कभी गए?
उत्तर : प्रत्येक विभाग में नंबर दिए थे। लेकिन किसी मीटिग में बुलाया नहीं गया।
प्रश्न : क्या अब आप पद से मुक्त हो जाएंगे?
उत्तर : चुनाव तक बने रहेंगे। हम कमेंट नहीं करेंगे
सोसाइटी रजिस्ट्रार जिसे चाहे मर्जी से रिटर्निंग अधिकारी बना सकता है। इस बारे में हम कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं। जुलाई 2018 में हमने पद से त्यागपत्र दे दिया था। एसोसिएशन के प्रधान पद पर दो कार्यकाल बिता चुका हूं। तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन भरूंगा।
सदस्यों की राय लेंगे
हरियणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए जाने पर प्रधान पद के दावेदार विनोद धमीजा ने कहा कि इस बारे में जल्द ही बैठक करेंगे। सदस्यों से सुझाव लेकर कोई निर्णय लेंगे।