हैंडलूम एसोसिएशन के चुनाव अवैध : पूर्व महासचिव
तरुण नागपाल ने हैडलूम एसोसिएशन के प्रधान बने जोगेद्र नरूला के चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह चुनाव ही अवैध है। भंग कार्यकारिणी कैसे किसी को प्रधान चुन सकती है।
By Edited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 09:57 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : हैंडलूम एसोसिएशन एसडी कॉलेज रोड के पूर्व महासचिव तरुण नागपाल ने हैडलूम एसोसिएशन के प्रधान बने जोगेद्र नरूला के चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह चुनाव ही अवैध है। भंग कार्यकारिणी कैसे किसी को प्रधान चुन सकती है। 30 जून तक के कार्यकाल के संदर्भ मे तरूण ने बताया कि चुनाव ही गलत है। भंग कार्यकारिणी मे 21 सदस्य है जिनमे से 13 ने उनके चुनाव सहमति व्यक्त की। जबकि हैंडलूम एसोसिएशन के 188 सदस्य है। प्रधान चुनने के अधिकार सभी सदस्यो को है। सरपरस्त अब कार्यवाहक क्यो कह रहे हैं। कार्यवाहक प्रधान बनाने की क्या जरूरत पड़ी। तरुण नागपाल ने दावा किया कि 121 सदस्यो ने उनकी बात से सहमत है। चुनाव को अवैध माना है। इस चुनाव को रद्द कर नए सिरे से चुनाव करवाया जाए। 161 का समर्थन : नरूला प्रधान जोगिंदर नरूला का कहना है कि हैडलूम एसोसिएशन के सदस्य उनके साथ है। 161 सदस्यो का समर्थन पत्र सरपरस्तो को सौंपा जा चुका है। जिन्हे कार्यकारिणी मे जगह नही मिली इसीलिए विरोध कर रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें