Move to Jagran APP

हॉकी के जादूगर थे ध्यानचंद: रजनी शर्मा

जागरण संवाददाता, समालखा पंट्टीकल्याणा स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस पर हॉकी के जादूग

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 03:00 AM (IST)
हॉकी के जादूगर थे ध्यानचंद: रजनी शर्मा
हॉकी के जादूगर थे ध्यानचंद: रजनी शर्मा

जागरण संवाददाता, समालखा

loksabha election banner

पंट्टीकल्याणा स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। प्राचार्य रजनी शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बच्चों के बीच हॉकी मैच भी खेला गया।

रजनी शर्मा ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। इसमें भविष्य की कमी नहीं है। मेजर ध्यानचंद ने अपनी खेल के बदौलत दुनिया में भारत को शोहरत दिलाई थी। वे हॉकी के जादूगर थे। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अंग है। इससे शरीर और मस्तिष्क की स्वस्थता बनी रहती है। हर व्यक्ति को शिक्षा के साथ खेल में भी रुचि रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को ध्यानचंद के जीवन के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उनसे प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.