शिक्षा विभाग ने खेल कैलेंडर किया जारी, पीटीआइ महेंद्र को खेल सचिव की जिम्मेदारी
खेलों में बेहतर भविष्य है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एईओ करण सिंह पूनिया ने कहा कि डीपीई और पीटीआइ प्रतियोगिता को निष्पक्षता और गंभीरता के साथ संपन्न कराएं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : शिक्षा विभाग ने जिले का खेल कैलेंडर जारी कर दिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 29 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेंगी। इससे पहले खंड स्तरीय स्पर्धाएं होंगी। पीटीआइ महेंद्र सिंह को खेल सचिव नियुक्त किया है। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को डिप्टी डीईओ कौशल्या आर्य ने डीपीई और पीटीआइ की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर भविष्य है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एईओ करण सिंह पूनिया ने कहा कि डीपीई और पीटीआइ प्रतियोगिता को निष्पक्षता और गंभीरता के साथ संपन्न कराएं। इस मौके पर कार्यकारी बीईओ मतलौडा मनीष गुप्ता, प्रिसिपल हीरामल मौजूद रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल
29 जुलाई : अंडर-11 लड़के व लड़कियों की कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स, योग, रस्साकशी, शतरंज, कैरम बोर्ड और संस्कृति कार्यक्रम शिवाजी स्टेडियम में।
30 जुलाई : अंडर-14 लड़कों की कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, थ्रोबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और टेनिस शिवाजी स्टेडियम में।
बैडमिटन के अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता एसएस एकेडमी सौदापुर में।
फुटबाल राजकीय सीसे स्कूल सिवाह, टेबल टेनिस और शतरंज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जबकि ताइक्वांडो, कराटे, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल व नेटबॉल प्रतियोगिताएं एमएएसडी स्कूल में होंगी।
तीरंदाजी जीडीआर स्कूल शिमला मौलाना, क्रिकेट आर्य सीसे स्कूल खेल मैदान, योग व हॉकी आर्य कन्या पब्लिक स्कूल जीटी रोड, बास्केटबॉल स्पर्धा सर छोटूराम हैरीटेज स्कूल विकास नगर में कराई जाएगी। 31 जुलाई : लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। शिवाजी स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, थ्रोबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो व टेनिस प्रतियोगिता कराई जाएगी। बैडमिंटन एसएस एकेडमी सौदापुर, फुटबाल राजकीय सीसे स्कूल सिवाह, टेबल टेनिस व शतरंज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, ताइक्वांडो, कराटे, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल व नेटबॉल एमएएसडी स्कूल, तीरंदाजी जीडीआर स्कूल शिमला मौलाना, क्रिकेट आर्य सीसे स्कूल खेल मैदान, योग व हॉकी आर्य कन्या पब्लिक स्कूल जीटी रोड, बास्केटबॉल सर छोटूराम हैरीटेज स्कूल विकास नगर में कराई जाएगी।
01 अगस्त : अंडर-17 आयु वर्ग के लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
02 अगस्त : लड़कियों की शिवाजी स्टेडियम में कराई जाएगी। अंडर 17 में लड़कों की कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, थ्रोबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और टेनिस स्पर्धा शिवाजी स्टेडियम में होगी।
बैडमिटन के अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता एसएस एकेडमी सौदापुर में होगी। फुटबाल राजकीय सीसे स्कूल सिवाह, टेबल टेनिस और शतरंज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, ताइक्वांडो, कराटे, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल व नेटबॉल स्पर्धा एमएएसडी स्कूल में होगी।
तीरंदाजी जीडीआर स्कूल शिमला मौलाना, क्रिकेट आर्य सीसे स्कूल खेल मैदान, योग व हॉकी आर्य कन्या पब्लिक स्कूल जीटी रोड व बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं सर छोटूराम हैरीटेज स्कूल विकास नगर में कराई जाएंगी। लड़कियों की 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं उक्त स्थानों पर ही होंगी।
अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तीन और लड़कियों की चार अगस्त को कराई जाएगी।