Move to Jagran APP

बच्चों को शिक्षित करना सबसे बड़ा परोपकार : भाटिया

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाना बहुत बड़ी जन सेवा है। सेवा भाव से ही राष्ट्रभक्ति का भाव उत्पन्न होता है। हमें किसी न किसी प्रकार के सेवा का कार्य करते रहना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 08:05 AM (IST)
बच्चों को शिक्षित करना सबसे बड़ा परोपकार : भाटिया
बच्चों को शिक्षित करना सबसे बड़ा परोपकार : भाटिया

जागरण संवाददाता, पानीपत : सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाना बहुत बड़ी जन सेवा है। सेवा भाव से ही राष्ट्रभक्ति का भाव उत्पन्न होता है। हमें किसी न किसी प्रकार के सेवा का कार्य करते रहना चाहिए। भाटिया माता चंद्र कांता स्मृति सेवा न्यास द्वारा संचालित ज्ञान दीप सेवा धाम में सेवा भारती के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे बच्चे जो धनाभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते थे, लेकिन सेवा भारती उनकी मदद करके नेक काम कर रही हैं।

loksabha election banner

कार्यक्रम में शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सेवा भारती बच्चों के भविष्य निर्माण का अद्वितीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम जब पढ़ते थे उस समय इतना बेहतर स्कूल नहीं था। देश का भविष्य स्कूल में ही बनता है। यहां जो संस्कार सहित शिक्षा दी जा रही है। वह राष्ट्र के हित में है। मेयर अवनीत कौर ने कहा कि सेवा भारती जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित कर बहुत ही नेक कार्य कर रही। आप फरिश्ते बन दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं।

समाजसेवी डॉ. हेमा रमण ने बच्चों से कहा कि शिक्षा पर विशेष ध्यान दे, आप शिक्षित होंगे तो देश तरक्की करेगा। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सेवा भारती की ओर से चल रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सेवाभारती के 495 संस्थान चल रहे हैं जिनमें से यह एक हैं। संस्थान समाज सेवी लोगों के सहयोग से चल रहा है।

16 वर्ष की आयु में ही माऊंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली हिसार की शिवांगी ने भी कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा जीवन संघर्ष करने पर ही बनता है। उन्होंने माऊंट एवरेस्ट पर पहुंचने के दौरान अपने अनुभव भी सांझा किए। समाज सेवी डॉ. पवन बंसल ने बच्चों को देश के लिए कुछ न कुछ करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सेवा भारती के महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष डा. आभा त्यागी ने सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें विशेष रूप से लड़कियों को जरूर शिक्षित करना चाहिए।

कार्यक्रम में सेवा भारती से जुड़े स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति के गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मंच संचालक सुरेश रावल ने किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांतीय सचिव डॉ. यश देव त्यागी, जिला संघ चालक अनूप गर्ग, ललित गोयल, गजेंद्र सलूजा, प्रवीण गुप्ता, शिव कुमार मित्तल, डॉ. हरीश बत्रा, अजय गुप्ता, पार्षद अशोक छाबड़ा, माता चंद्रकांता स्मृति न्यास के अध्यक्ष खैराती लाल, वीरेंद्र गुप्ता, अनिल मित्तल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.