विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra 2022: हरियाणा के इन 4 शहरों का दशहरा मेला सुर्खियों में, विवाद और हादसे की पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2022 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 07:08 AM (IST)

हरियाणा में 3 शहरों में रावण दहन पर हंगामा हुआ। अंबाला करनाल कैथल में विवाद बढ़ता देख पुलिस प्रशासन और ...और पढ़ें

हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, करनाल और कैथल में दशहरा पर विवाद।
हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, करनाल और कैथल में दशहरा पर विवाद।

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में दशहरा पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहे। बावजूद तीन शहरों में दशहरा मेला में खलल पड़ा। यमुनानगर, अंबाला, कैथल और करनाल में दशहरा मेला सुर्खियों में रहा। यमुनानगर में जलता हुआ रावण का पुतला लोगों पर गिरा। वहीं, अंबाला, कैथल और करनाल में विवाद हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए।

यमुनानगर में लकड़ी उठाने दौड़े लोग तो हुआ हादसा

यमुनानगर में दशहरा ग्राउंड में मेले का आयोजन किया गया था। यहां पर रावण दहन हुआ। तभी कुछ लोग रावण के पुतले की लकड़ी को उठाने के लिए दौड़े। तभी अधजला रावण का पुतला उनके ऊपर गिर पड़ा। इसमें कुछ लोगों के दबने की भी सूचना मिली। जिन्‍हें पुलिस कर्मियों और लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। इस वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि इस हादसे के दौरान लोगों में हड़कंप रहा।

कैथल में पुतले में थे कारीगर, बाहर आग लगा गए शरारती तत्व

कैथल में 51 फीट के रावण के पुतले को कुछ शरारती तत्वों की ओर से आग लगाई गई। पुतला एकदम से नीचे गिर गया। इस दौरान पुतले के अंदर एक कारीगर भी काम कर रहा था। सीआइए वन व टू पुलिस व सामान्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू किया। पूजन के समय से ठीक पहले मैदान में कुछ शरारती घुसे। यहां उन्हाेंने बीड़ी जलाकर पुतले में आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुतले में हल्की आग लग पाई। इसके बाद दीवार फांदकर फरार हो गए।

करनाल में रावण के पुतले की पोशाक पर विवाद

करनाल के घरौंडा क्षेत्र में रावण दहन को लेकर ऐन मौके पर विवाद खड़ा हो गया। रावण की तिरंगी रंगत में रंगी पोशाक को देखकर लोग आक्रोशित हो गए। तिरंगा पोशाक में रावण दहन नहीं होने देने का ऐलान कर दिया गया। विवाद बढ़ता गया और लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि बिगड़ते देश आयोजन समिति ने तुरंत पोशाक का रंग बदलने का फैसला लिया। कुछ ही देर में ये तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया में भी वायरल हुई। इसके बाद समिति ने एक पट्टी का कलर बदला।

रावण को आतंकी लिखा, मामला थाने तक पहुंचा 

अंबाला में दशहरे पर दशानन रावण के नाम के आगे आतंकी शब्द लिखने से अंबाला शहर में खूब हंगामा हुआ। मामला शहर थाने पहुंच गया। ब्राह्मण संगठनों इस मामले में षड्यंत्र के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज करने की मांग कर दी। साथ ही पुराने सिविल अस्पताल चौक पर लगे इस होर्डिंग को भी उखाड़ दिया। उधर भवानी आर्ट्स के संचालक गगन भवानी ने आनलाइन वीडियो जारी करते हुए इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। साथ ही थाने में पहुंचकर भी उन्होंने इस मामले में माफी मांगी।