Move to Jagran APP

Dussehra 2021: विजयदशमी में ये तीन योग शुभ, 46 मिनट की अवधि का होगा विजय मुहूर्त, जानिए क्यों है खास

विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व 15 अक्‍टूबर दिन शुक्रवार को है। इस बार दहशरे के अवसर पर तीन योग बन रहे हैं। दशहरा का पूजन जातकों के लिए अत्यंत शुभ होगा। दोपहर 201 से 247 बजे तक विजय मुहूर्त है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 07:31 AM (IST)
Dussehra 2021: विजयदशमी में ये तीन योग शुभ, 46 मिनट की अवधि का होगा विजय मुहूर्त, जानिए क्यों है खास
विजयदशमी यानी दशहरा में इस बार तीन याेग।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। विजयदशमी यानी दशहरा, इस बार तीन याेग में होगा। इस योग में दशहरा का पूजन जातकों के लिए अत्यंत शुभ होगा। विजय दशमी के दिन दोपहर 2:01 से 2:47 बजे तक विजय मुहूर्त है। इस मुहूर्त की अवधि सिर्फ 46 मिनट है।

loksabha election banner

लोगों में दशहरा को लेकर उत्साह है। हालांकि कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी इस बार भी दशहरा का आयोजन नहीं करेगी। कमेटी ने कोरोना की गाइडलाइन के चलते इस बार भी आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है। शाहाबाद में दशहरे पर रावण का पुलता दहन होगा। प्रशासन और पुलिस ने दशहरे को लेकर सब तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी के महासचिव फतेहचंद गांधी ने बताया कि हर बार थीम पार्क में दशहरे का आयोजन किया जाता है। कोरोना के चलते पिछली बार आयोजन नहीं किया था। इस बार भी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना और गाइडलाइन के चलते आयोजन नहीं किया जा सका। दशहरा के आयोजन की तैयारी करीब एक महीने पहले शुरू की जाती है। इसके बाद कारीगर पुतलों को तैयार करते हैं। यहां करीब 50 साल से दशहरा मनाया जाता रहा है। पिछली बार रावण का 60 फीट का पुतला दहन किया था। इस बार भी दशहरा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

तीन योग में दशहरा होगा फलदायी

गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डा. रामराज कौशिक ने बताया कि विजय दशमी 14 अक्टूबर को 6:52 बजे शुरू हो गई और 15 अक्टूबर को सायं 6:02 बजे तक रहेगी। विजय दशमी के दिन दोपहर 2:01 से 2:47 बजे तक विजय मुहूर्त है। इस मुहूर्त की अवधि सिर्फ 46 मिनट है। वहीं अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:15 से लेकर 3:33 बजे तक है। दशहरा पर इस बार तीन शुभ योग बन रहे हैं। रवि योग 14 अक्टूबर को शाम 9:34 मिनट पर शुरू होगा। जो 16 अक्टूबर की सुबह 9:31 बजे तक होगा। वहीं सर्वार्थ सिद्ध योग 15 अक्टूबर को सुबह 6:02 से 9:15 बजे तक होगा। इसके अलावा सुबह सूर्योदय से 9:16 बजे तक कुमार योग रहेगा। इस दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करना फायदेमंद होता है। नवग्रहों को नियंत्रित करने के लिए भी दशहरे की पूजा अद्भुत होती है। नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

दशहरा को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने दशहरे के पर्व के मध्यनजर यातायात के तीनों प्रभारियों व सभी थाना प्रबन्धों को पुख्ता प्रबंध रखने के आदेश दिए हैं। आमजन की सुरक्षा के लिए ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों व मुख्य चौक व जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल, राइडर व पीसीआर की गश्त बढ़ा दी है। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचने वालों व संदिग्ध लोगों पर पूरी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। इस दौरान कोविड-19 के नियमों की पालना भी कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.