Move to Jagran APP

छेड़खानी करने वालों को पकड़ेगी दुर्गा शक्ति

प्ले स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड किया जा सकता है। अगर किसी महिला व छात्रा के साथ छेड़खानी हो जाती है तो वे तुरंत एप का बटन दबाएं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 10:43 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 10:43 AM (IST)
छेड़खानी करने वालों को पकड़ेगी दुर्गा शक्ति
छेड़खानी करने वालों को पकड़ेगी दुर्गा शक्ति

जागरण संवाददाता, पानीपत : महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़खानी कर तंग करने वाले मनचलों पर दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स व दुर्गा शक्ति एप से शिकंजा कसा जाएगा।

loksabha election banner

डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन, नोडल अधिकारी डीएसपी विद्यावती, डीएसपी बिजेंद्र ने शनिवार को महिला थाने से दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की दो गाड़ियों और पांच राइडर को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएसपी विद्यावती ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स में पुलिस की महिला व पुरुषों का 70 का स्टाफ है। ये गाड़ियां जिले के स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थान, पार्क, बाजारों और शिक्षण संस्थानों के आस पास निरंतर गश्त करते हुए असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगी। ऐसे दें सूचना : डीएसपी विद्यावती ने बताया कि 12 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुर्गाशक्ति एप का शुभारंभ किया था। प्ले स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड किया जा सकता है। अगर किसी महिला व छात्रा के साथ छेड़खानी हो जाती है तो वे तुरंत एप का बटन दबाएं। इसके जरिये एक्शन फोर्स को सूचना व लोकेशन मिल जाएगी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर आपरोपित को काबू करेगी। छात्राओं को दी दुर्गाशक्ति एप की जानकारी : डीएसपी विद्यावती ने मतलौडा के सरकारी कॉलेज में जाकर छात्राओं को दुर्गाशक्ति एप के बारे में जानकारी दी। उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए और आह्वान किया कि अगर उनके साथ कोई असामाजिक तत्व बदसुलूकी करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस उनकी सहायता करेगी। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य जगबीर ¨सह, महिला थाना कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर निर्मला और वूमेन सैल प्रभारी सब इंस्पेक्टर रेखा मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.