बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी, समालखा में आठ एमएम बारिश
बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने से उमस भरी गर्मी और बढ़ गई। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा। रात को भी सोने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बारिश के संभावना व्यक्त की थी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने से उमस भरी गर्मी और बढ़ गई। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा। रात को भी सोने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बारिश के संभावना व्यक्त की थी। आसमान में काले बादल भी छा गए। लेकिन दोपहर तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले के समालखा में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई है। पानीपत, इसराना, बापौली व मतलौडा में बारिश नहीं हुई।
बारिश नहीं होने से किसानों की चिता भी बढ़ती जा रही है। बिझौंल के किसान जयपाल ने बताया है कि पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। रात को नींद भी पूरी नहीं ले पा रहे। पंखों से भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।