कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुई डा. शिवानी, होम आइसोलेशन में भी मरीजों को देती रहीं सलाह
यमुनानगर में कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर शिवानी संक्रमित हो गईं थी। बावजूद उन्होंने हौसला नहीं खोया। न सिर्फ होम आइसोलशन में रहकर कोविड को हराया बल्कि कोरोना संक्रमितों को भी फोन से लगातार सलाह देती रहीं।
यमुनानगर, जेएनएन। कोरोना को मात देकर डा. शिवानी वर्मा फिर से ड्यूटी पर लौट आई है। कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए वह संक्रमण की चपेट में आ गई। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट किया था। कोरोना संक्रमित होते हुए भी उन्होंने मरीजों की समस्याओं का समाधान किया। फोन पर मरीज उनसे परामर्श लेते रहे।
डा. शिवानी वर्मा एक साल से कोविड अस्पताल में ड्यूटी दे रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी उनको ईएसआइ कोविड अस्पताल में ड्यूटी पर लगाया गया। कोविड अस्पताल में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिन-रात कोरोना मरीजों की देखभाल में लगे हुए हैं। स्टाफ पॉजिटिव होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं रहा है। चिकित्सक भी फोन पर ही मरीजों को सलाह दे रहे हैं। अपने परिवार के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निर्वाह कर रहे हैं। तीन मई को डा. शिवानी वर्मा संक्रमित हुई। वह इतनी मृदूभाषी हैं कि मरीजों ने भी उनकी कमी महसूस की। डा. शिवानी ने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान भी कई मरीजों के फोन आए। उन्होंने समस्या बताई। जिसका फोन पर ही समाधान किया।
दूधमुंही बच्ची को भी रखना पड़ा दूर
मूल रुप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी डा. शिवानी वर्मा रोजाना यहां अपडाउन करती हैं। करीब एक घंटे का सफर कर रोजाना ड्यूटी पर पहुंचती है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रहना पड़ा। छह माह की बच्ची की अधिक चिंता रही। इस दौरान बच्ची को भी दूर रखना पड़ा। परिवार के लोगों ने ही बच्ची का ख्याल रखा। अब डा. शिवानी पूरी तरह से स्वस्थ हैंँ और 24 मई को फिर से ड्यूटी पर लौट आई हैं।
खानपान और नींद पर दिया ध्यान
डा. शिवानी ने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान वह सुबह काढ़ा और पपीता, संतरा और नाशपाती जैसे फलों का सेवन करती थी। दोपहर में दाल, रोटी और सब्जी के साथ हरे सलाद का प्रयोग किया। दिन में दो-तीन घंटे की अच्छी नींद ली। सुबह-शाम योग और प्राणायाम किया। रात में हल्दी दूध का सेवन करती थी। इसके साथ ही नियमित दवाईयां ली। कुछ ही दिनों में रिकवरी होने लगी।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शिखर धवन दोस्त की कोरोना संक्रमित मां की मदद को आगे आए, सोनू सूद को किया ट्वीट
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला कारनामा, शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, दूल्हा ससुराल पहुंचा तो हुई पिटाई
यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार, 3 दिन की नवजात को अस्पताल के बाथरूम में छोड़ गई महिला, सीसीटीवी में कैद