दूसरे राज्यों-जिलों से आने वाले लोग अपनी लोकेशन बताएं : डॉ. संतलाल
पानीपत में दो कोरोना संक्रमित युवकों से खौफ और बढ़ गया है। अधिकारी दूसरे जिलों-राज्यों से लौटे लोगों से लोकेशन बताने और होम क्वारंटाइन रहने की अपील कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : मुंबई महाराष्ट्र से लौटे दो कोरोना संक्रमित युवकों से खौफ और बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दूसरे जिलों-राज्यों से लौटे लोगों से लोकेशन बताने और होम क्वारंटाइन रहने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं, हर आगंतुक की स्क्री¨नग भी होगी। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला पानीपत में कुल 38 केस पॉजिटिव हैं। दो-तीन केसों को छोड़ दें तो अधिकांश दूसरे जिलों-राज्यों से संक्रमित होकर लौटे हैं। रविवार को पॉजिटिव मिले दोनों युवक, 15 मार्च को मुंबई से लौटे थे। संभवतया दोनों को संक्रमित होने का अंदेशा था, खुद स्वाब सैंपल देने सिविल अस्पताल पहुंचे। घर भी एक कमरे में क्वारंटाइन रहें। उन्होंने बताया कि पानीपत से जाने वालों की संख्या की तुलना में आने वाले बहुत ही कम है। इसके बावजूद खतरा बरकरार रहेगा। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सनौली, करनाल सीमा और एनएफएल के पास नाका लगाकर स्क्री¨नग की जारी रही है। उप्र. व दिल्ली की ओर से आने वाले लोगों पर खास फोकस है। स्क्री¨नग में पूरी तरह स्वस्थ मिलने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। आने-जाने वालों को दिशा-निर्देश : -किसी से हाथ न मिलाएं और न गले लगाएं। -बर्तन, मोबाइल फोन, तौलिया, बिस्तर अलग इस्तेमाल करें। -मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें। -किसी बाहरी व्यक्ति का घर में प्रवेश न होने दें। -खरीदारी के लिए एक ही व्यक्ति बाजार जाए। -घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। -संक्रमण के लक्षण दिखें तो स्वास्थ्य विभाग को कॉल करें।