पति सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा
कारकौली गांव की एक महिला ने अपने पति सास ससुर देवर ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसके पति नीरज त्यागी सास गीता देवर विपिन ननद आदि आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जागरण संवाददाता, समालखा : कारकौली गांव की एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर, देवर, ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसके पति नीरज त्यागी, सास गीता, देवर विपिन, ननद आदि आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी पानीपत के सनौली खुर्द निवासी नीरज के साथ 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसके पिता ने हैसियत के मुताबिक कार सहित अन्य उपहार शादी में दिए थे। बेटी को परेशान करने पर बाद में भी ससुरालियों को कैश दिए। बेटी के नाम प्लाट करवाया, फिर भी ससुराल वालों का पेट नहीं भरा। वे कुछ दिन बाद उसे तंग करने लगे।
उसने बताया कि पति प्लाट अपने नाम करने का दबाव देने लगा। देवर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। तंग आकर वह मायके आ गई। जहां उसने बेटे को जन्म दिया। उसके पिता ने बेटी का घर बसाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन दहेज लोभियों ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया। रेखा को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मजबूर होकर उसे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।