दहेज के लिए मारपीट, पति सहित सात पर केस दर्ज
कस्बे के कुहाड़ पाना वासी महिला ने पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
By Edited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 11:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे के कुहाड़ पाना वासी महिला ने पति सहित सात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर न केवल उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि पति के भाई ने दुष्कर्म तक की कोशिश की। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2016 में उसकी शादी परिजनों ने मध्यप्रदेश के डटिया जिले के गांव हनुमान मंदिर कुवापुड़ा वासी के साथ की। शादी के कुछ समय तक तो ससुराल वालों ने उसे ठीक से रखा लेकिन बाद में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके मायके वालों द्वारा समझाने पर भी ससुराल वालों का दहेज को लेकर लालच खत्म नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि उसके पति के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म तक करने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास व चार अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत व दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें