मुंह में बच्चे का हाथ लेकर घूम रहा था कुत्ता, बच्चों ने शोर मचाया
गांव गढ़ी सिकंदरपुर छावनी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुत्ता एक नवजात का हाथ मुंह में लेकर गली में घूम रहा था। वहां खेल रहे बच्चों ने यह देखा तो कुत्ते को भगाया। कुत्ता हाथ को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्चों ने आसपास के लोगों को सूचित किया।
संवाद सहयोगी, काबड़ी (पानीपत) : यहां के गांव गढ़ी सिकंदरपुर छावनी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुत्ता एक नवजात का हाथ मुंह में लेकर गली में घूम रहा था। वहां खेल रहे बच्चों ने यह देखा तो कुत्ते को भगाया। कुत्ता हाथ को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्चों ने आसपास के लोगों को सूचित किया।
गांव के लोग वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। हाथ किसी नवजात बच्चे का था। मांस के कुछ टुकड़े खाए हुए थे। लोगों ने तुरंत माडल टाउन थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आसपास निरीक्षण किया। कुछ पता नहीं चल सका है। अंगुलियों से ही पता चल रहा है कि ये किसी बच्चे का हाथ है। आशंका है कि बच्चे की मौत हो चुकी है। बच्चे को कहीं दफनाया होगा। कुत्ता वहीं से हाथ ले आया। समालखा में एक महिला ने फेंका था नवजात
समालखा में एक महिला ने नवजात को गली के कोने पर फेंका था। सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग हो गई थी। हालांकि उस वारदात को अब तक राज नहीं खुला है। पानीपत में नवजात को फेंकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद पुलिस तंत्र आरोपितों को पकड़ नहीं पा रहा। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन का तंत्र कमजोर
किसी भी घर में कोई गर्भवती होती है तो उसकी जानकारी आशा वर्कर, एनएनएम से लेकर निजी अस्पताल तक को होती है। टीकाकरण से लेकर बच्चे के जन्म तक पूरा रिकार्ड होता है। अगर प्रशासन चाहे तो बच्चे के बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर सकता है। लेकिन किसी भी मामले में मां और परिवार का पता नहीं चल पाता।