Move to Jagran APP

त्‍योहारों की बनाई सूची, 6 अप्रैल को नवसंवत, 27 अक्‍टूबर को दिवाली

वर्ष भर के त्योहारों की सूची पर मंथन, जनवरी में बनेगा कैलेंडर। मंथन बैठक में शहर के 40 विद्वान ब्राह्मण रहे मौजूद। स्थानीय कालगणना के अनुसार पर्व के दिनों में अंतर आ जाता है।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 02:04 PM (IST)
त्‍योहारों की बनाई सूची, 6 अप्रैल को नवसंवत, 27 अक्‍टूबर को दिवाली
त्‍योहारों की बनाई सूची, 6 अप्रैल को नवसंवत, 27 अक्‍टूबर को दिवाली

पानीपत, जेएनएन। त्‍योहार किस दिन मनाए जाएंगे, क्‍या कोई त्‍योहार दो दिन भी मनेगा, इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए ब्राह्मणों ने सामूहिक बैठक की। सनातन धर्म संगठन के तत्वावधान में विद्वान ब्राह्मणों की बैठक में सम्वत्सर 2076 वर्ष 2019 के त्योहारों की सूची बनाने के लिए मंथन किया। इसमें 40 से अधिक ब्राह्मण मौजूद रहे। बैठक पंडित दाऊ जी महाराज की अध्यक्षता में महेंद्र सचदेवा (पूर्व पार्षद) के मॉडल टाउन स्थित आवास पर हुई।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और रामायण जी की आरती से हुई। युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि स्थानीय कालगणना के अनुसार कई बार पर्व त्योहारों के दिनों में अंतर आ जाता है। इससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति हो जाती है। इसे रोकने के लिए श्री सनातन धर्म संगठन हर वर्ष विद्वान ब्राह्मणों के सहयोग से पर्व एवं त्योहार सूची का निर्माण करता है। पंडित लालमणि पांडेय ने नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डाला।

ये है प्रमुख सूची

  • नव संवत् 2076 इस बार 6 अप्रैल 2019 से प्रारंभ होकर 24 मार्च 2020 तक होगा।
  • जन्माष्टमी 24 अगस्त
  • दशहरा 8 अक्टूबर
  • दीपावली 27 अक्टूबर
  • होली 10 मार्च 2020 को मनेगी

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन वेद प्रकाश शर्मा, प्रधान सूरज पहलवान, केवल कृष्ण शर्मा,  पं. देवमुनि शुक्ला, पं. शिवपाल पाठक, सत्यनारायण शर्मा, पं. निरंजन पराशर, पं. देवकी नन्दन, राजकुमार शर्मा, शिव प्रसाद पाठक, सुरेन्द्र पुष्करणा, सतीश गुप्ता, सतनाम  मिगलानी, ओम ढींगड़ा, मदन डुडेजा, डा. रमेश चुघ, विनोद लीखा, राम नारायण रावल, अशोक नारंग, टोनी मिगलानी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.